देश की खबरें | लखनऊ स्‍नातक खंड से अवनीश सिंह जीते, 11 में छह सीटों पर भाजपा का कब्‍जा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्‍नातक क्षेत्र का रविवार को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सभी 11 सीटों की तस्‍वीर अब साफ हो गई है जिसमें सत्तारूढ़ भाजपा को छह सीटें मिली हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, छह दिसंबर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्‍नातक क्षेत्र का रविवार को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सभी 11 सीटों की तस्‍वीर अब साफ हो गई है जिसमें सत्तारूढ़ भाजपा को छह सीटें मिली हैं।

खंड शिक्षक और खंड स्‍नातक क्षेत्र की छह सीटें भाजपा के खाते में गयी है जबकि तीन सीटें समाजवादी पार्टी (सपा) के खाते में गई हैं। दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्‍जा जमाया है।

यह भी पढ़े | कोरोना के कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 1321 नए केस, 10 मरीजों की मौत: 6 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस बीच भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने विजयी उम्‍मीदवारों को बधाई दी है।

खंड स्नातक कोटे से पांच निर्वाचन क्षेत्रों में संपन्न हुए चुनावों में सपा ने दो जबकि तीन सीटों पर भाजपा को जीत मिली है।

यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश के इलुरु शहर में 200 लोग रहस्यमय बीमारी की चपेट में, अस्पताल में भर्ती.

चुनाव परिणाम शुक्रवार की देर रात से आने शुरू हुए थे और रविवार शाम तक मतगणना संपन्‍न हुयी।

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि लखनऊ खंड स्‍नातक क्षेत्र से भाजपा के अवनीश कुमार सिंह चुनाव जीत गये हैं। इसके पहले शनिवार को आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के ही मानवेंद्र सिंह 'गुरु जी' और मेरठ स्नातक क्षेत्र से भाजपा के दिनेश गोयल ने जीत हासिल की। वाराणसी खंड स्नातक क्षेत्र से सपा के आशुतोष सिन्हा और झांसी-इलाहाबाद खंड स्नातक क्षेत्र से सपा के मान सिंह यादव ने जीत दर्ज की।

वाराणसी और झांसी-इलाहाबाद खंड स्नातक क्षेत्र में सपा ने भाजपा के कब्ज़े वाली सीटें हासिल की हैं, जबकि आगरा खंड स्नातक क्षेत्र की सीट सपा को गंवानी पड़ी है। मेरठ स्नातक सीट पर पिछले चार बार से निर्दलीय (शिक्षक दल) हेम सिंह पुंडीर जीतते आ रहे थे। लखनऊ खंड स्नातक सीट पर पिछली बार निर्दलीय कांति सिंह जीती थी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने रविवार को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी सीटों पर मतगणना पूरी हो गई और परिणाम घोषित कर दिये गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\