जरुरी जानकारी | विमानन किराये की सीमा परिस्थिति के हिसाब से 24 अगस्त से आगे बढ़ायी जा सकती है: विमानन सचिव

नयी दिल्ली, 20 जून विमानन किराये पर लगी अधिकतम व न्यूनतम सीमा को 24 अगस्त से आगे भी बढ़ाया जा सकता है। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आगे परिस्थितियां कैसी रहती हैं। विमानन सचिव पी एस खरौला ने शनिवार को यह कहा।

सरकार ने कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये विमानन सेवाओं को लगभग दो महीने के लिये निलंबित कर दिया था। घरेलू यात्री उड़ानों को 25 मई से फिर से शुरू किया, लेकिन उड़ान की अवधि के आधार पर किराये पर निचली और ऊपरी सीमाएं रखी गयी।

यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.

सरकार ने 21 मई को कहा था कि ये सीमाएं तीन महीने की अवधि के लिये होंगी।

खरौला ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "स्थितियां कैसे बदलती हैं, इसके आधार पर किराया सीमा को (24 अगस्त) से आगे भी बढ़ाना पड़ सकता है। लेकिन अभी यह केवल तीन महीने के लिये है।"

यह भी पढ़े | चीन पर राम माधव बोले-सीमा पर सतर्कता और शक्ति से पहरा देना हमारी पहली प्राथमिकता.

देश में अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों का परिचालन अभी भी निलंबित है। हालांकि, सरकार ने फंसे हुए लोगों को विशेष उड़ानों के माध्यम से अपने गंतव्य तक पहुंचने में मदद करने के लिये छह मई को वंदे भारत मिशन शुरू किया।

विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सम्मेलन में कहा कि मिशन के चरण 3 और चरण 4 के दौरान, कोरोना वायरस महामारी के बीच फंसे लोगों को निकालने के लिये निजी घरेलू एयरलाइंस को 750 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करने की मंजूरी दी गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)