जरुरी जानकारी | दिल्ली में प्याज की औसत कीमत 58 रुपये के उच्चस्तर पर बरकरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.

नयी दिल्ली, 10 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में प्याज की आपूर्ति में कमी से इसकी औसत कीमतें 58 रुपये प्रति किलोग्राम के उच्चस्तर पर बनी हुई हैं। सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई।

उपभोक्ता मामलों के विभाग की तरफ से जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक, प्याज का अखिल भारतीय औसत मूल्य मंगलवार को 49.98 रुपये प्रति किलोग्राम रहा जबकि इसका प्रचलित भाव 50 रुपये प्रति किलोग्राम है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, प्याज की अधिकतम कीमत 80 रुपये प्रति किलोग्राम है जबकि इसका न्यूनतम भाव 27 रुपये प्रति किलोग्राम है।

केंद्र सरकार ने दिल्ली-एनसीआर और मुंबई के उपभोक्ताओं को 35 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर प्याज की खुदरा बिक्री पांच सितंबर को अपनी एजेंसियों के जरिये शुरू की थी। एनसीसीएफ और नैफेड अपने केंद्रों और मोबाइल वैन के जरिये खुदरा बिक्री कर रही हैं।

उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने पिछले सप्ताह कहा था कि आने वाले महीनों में प्याज की उपलब्धता और कीमतों का पूर्वानुमान सकारात्मक बना हुआ है।

खरीफ सत्र में प्याज की बुवाई का रकबा पिछले महीने तक तेजी से बढ़कर 2.9 लाख हेक्टेयर हो गया जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 1.94 लाख हेक्टेयर था।

खरे ने कहा था कि किसानों और व्यापारियों के पास अब भी करीब 38 लाख टन प्याज का भंडार मौजूद है।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें