देश की खबरें | उत्तराखंड में हिमस्खलन : हेमकुंड साहिब से लौट रही एक महिला तीर्थयात्री की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के चमोली जिले में हेमकुंड साहिब से लौटने के दौरान हिमस्खलन में फंसी एक महिला तीर्थयात्री का शव सोमवार को एक ग्लेशियर के नीचे से बरामद किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
गोपेश्वर, पांच जून उत्तराखंड के चमोली जिले में हेमकुंड साहिब से लौटने के दौरान हिमस्खलन में फंसी एक महिला तीर्थयात्री का शव सोमवार को एक ग्लेशियर के नीचे से बरामद किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि रविवार को अटलकोटी के पास शाम छह बजे हुए हिमस्खलन में महिला के साथ तीर्थयात्रा पर आए पांच अन्य लोगों को बचा लिया गया था।
चमोली अंचल अधिकारी प्रमोद शाह ने बताया कि अमृतसर के रहने वाले दोनों परिवार हिमालयी क्षेत्र में स्थित गुरुद्वारे के दर्शन करने के बाद पैदल लौट रहे थे।
शाह ने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम कमलजीत कौर (37) का पता नहीं लगा सकी, लेकिन हिमस्खलन की चपेट में आए उसके पति, दो बेटियों और एक अन्य दंपति को बचा लिया। उन्होंने बताया कि पांचों लोगों को रविवार रात घांघरिया लाया गया।
उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह अभियान शुरू होने के बाद एसडीआरएफ के जवानों ने एक ग्लेशियर के नीचे से कौर का शव बरामद किया।
शाह ने बताया कि हिमस्खलन एक ग्लेशियर के धंस जाने के कारण हुआ।
उल्लेखनीय है कि गढ़वाल हिमालय में 15 हजार फुट से अधिक ऊंचाई पर स्थित हेमकुंड साहिब के कपाट जून के दूसरे सप्ताह में खोले जाते थे लेकिन पिछले कुछ वर्षों से मई में खोले जा रहे हैं। इतनी ऊंचाई पर मई और जून के पहले सप्ताह में अक्सर हिमपात होता है।
इस वर्ष, गुरूद्वारे के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 20 मई को खोले गए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)