देश की खबरें | ठाणे में ऑटो रिक्शा चालक ने महिला से की छेड़छाड़, वाहन के साथ घसीटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शुक्रवार को एक ऑटो रिक्शा चालक ने कॉलेज की 21 वर्षीया छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की और उसे वाहन के साथ कुछ दूर तक घसीटा। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ठाणे, 14 अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शुक्रवार को एक ऑटो रिक्शा चालक ने कॉलेज की 21 वर्षीया छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की और उसे वाहन के साथ कुछ दूर तक घसीटा। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि शहर में सुबह छह बजकर करीब 45 मिनट पर हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जयराज रानावारे के मुताबिक, ''युवती कॉलेज जा रही थी, तभी सड़क पर खड़े एक ऑटो रिक्शा चालक ने उसके बारे में कुछ टिप्पणी की। लड़की ने जब इस बारे में पूछा तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ कर उसे ऑटो में खींच लिया।''

उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन लड़की ने उसे नहीं छोड़ा।

अधिकारी ने बताया कि तब रिक्शा चालक ने वाहन चालू कर दिया और युवती को वाहन के साथ करीब 500 मीटर तक घसीटा, जिससे वह नीचे गिर गई और आरोपी भाग गया।

इस प्रकरण के संबंध में मिली एक शिकायत के आधार पर, पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (महिला का शील भंग करने, उस पर हमला या आपराधिक बल का उपयोग) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि फरार ऑटो रिक्शा चालक का पता लगाने के लिए दल का गठन किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू