देश की खबरें | दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में सड़क हादसे में ऑटो रिक्शा चालक की मौत, दो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक तेज गति कार ने ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ नवंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक तेज गति कार ने ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये ।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह दुर्घटना रविवार को चिराग दिल्ली फ्लाइओवर के निकट बीआरटी रोड पर हुई।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह के बेटे अरविंद सिंह पर भारतीय किसान यूनियन नेता महेंद्र सिंह यादव की पिटाई का केस दर्ज.

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) परविंदर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये थे ।

उन्होंने बताया कि ऑटोरिक्शा में सवार तीनों लोगों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया । दुर्घटना में जसोला निवासी ऑटो चालक विनोद कुमार को डॉक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया ।

यह भी पढ़े | MP: भोपाल में दर्दनाक हादसा, मिट्टी धंसने से 4 बच्चों की मौत- 2 मासूमों की हालात नाजुक.

सिंह ने बताया कि पंचशील इनक्लेव के रहने वाले पंकज कुमार एवं अरूण साहू को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

ग्रेटर कैलाश —1 पुलिस थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा कार चालक सुरेंदर सहलोत को पकड़ लिया गया है । आगे की जांच जारी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी