देश की खबरें | मप्र में ऑटो रिक्शा चालक 11 साल की बालिका से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में बड़वानी जिले के सेंधवा शहर में एक ऑटो रिक्शा चालक को 11 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बड़वानी (मप्र), 22 मई मध्य प्रदेश में बड़वानी जिले के सेंधवा शहर में एक ऑटो रिक्शा चालक को 11 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार रात को हुई और पुलिस ने 35 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस प्रकरण के बाद लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) पुनीत गहलोत ने बताया, "पीड़िता अपनी मां के साथ शहर के एक होटल में गई थी, जहां वह काम करती है। अपना काम पूरा करने के बाद, जब महिला बाहर निकली, तो उसे वहां अपनी बेटी नहीं मिली। आखिरकार जब उसकी बेटी कहीं नहीं मिली तो उसने पुलिस से संपर्क किया।"

इसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया और बाद में लड़की को एक स्थानीय किले के परिसर से बरामद किया।

उन्होंने कहा कि लड़की की मेडिकल जांच से पुष्टि हुई है कि उसके साथ बलात्कार किया गया है।

गहलोत ने बताया कि लड़की द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

दुष्कर्म की घटना की जानकारी शहर में फैलने के बाद लोगों के एक समूह ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी और बाजार बंद करा दिया।

कुछ संगठनों ने स्थानीय थाने पर भी विरोध प्रदर्शन किया और मांग की कि सजा के तौर पर आरोपी के घर को गिरा दिया जाए।

अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) अभिषेक सराफ ने कहा कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

उन्होंने बताया कि स्थानीय नगर पालिका के एक दल ने आरोपी के घर की माप ली है और उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी