देश की खबरें | ऑटो रिक्शा और कार में टक्कर; पांच लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-हरदोई मार्ग पर मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य जख्मी हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि शव क्षत-विक्षत हो गए।

हरदोई (उत्तर प्रदेश), 28 मार्च जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-हरदोई मार्ग पर मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य जख्मी हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि शव क्षत-विक्षत हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के नया गांव के पास लखनऊ-हरदोई मार्ग पर एक तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा और सामने से तेज गति से आ रही एक कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में कुल पांच लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बताया कि हादसे में ऑटो रिक्शा सवार बघौली थाना क्षेत्र की रामदुलारी (38) और उसकी तीन वर्षीय बेटी हर्षिता और कार सवार श्याम सिंह (40) निवासी भटपुरवा, थाना सुरसा, अंकुर सिंह (17) निवासी सांडी चुंगी कोतवाली शहर और एक 40 वर्षीय अज्ञात की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू