खेल की खबरें | दूसरे एकदिवसीय में हार से ऑस्ट्रेलिया के मनोबल को लगेगा झटका : वार्न
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वार्न ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ कम स्कोर वाले दूसरे एकदिवसीय मैच में मिली 24 रन की हार से ऑस्ट्रेलिया के ‘मनोबल को बड़ा झटका’ लगेगा।
मैनचेस्टर, 14 सितंबर पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वार्न ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ कम स्कोर वाले दूसरे एकदिवसीय मैच में मिली 24 रन की हार से ऑस्ट्रेलिया के ‘मनोबल को बड़ा झटका’ लगेगा।
इंग्लैंड की टीम रविवार को इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 231 रन ही बना सकी थी जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 207 रन पर सिमट गयी। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक समय दो विकेट पर 144 रन था और लग रहा था कि टीम आसानी से मैच जीत जाएगी लेकिन फिर उसकी बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गयी।
यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: यहां पढ़ें आईपीएल 2020 के लिए सभी टीमों के कप्तानों को कितनी मिल रही है सैलरी.
वार्न ने एकदिवसीय श्रृंखला से पहले खेली गयी टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के पहले मुकाबले के प्रदर्शन को याद दिलाते हुए कहा, ‘‘ उस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया ने लंबे समय से क्रिकेट नहीं खेला था ऐसे में आप उनसे नरमी बरत सकते थे। इसके कारण वे हालांकि श्रृंखला गंवा बैठे थे।’’
ऑस्ट्रेलिया उस मैच में भी दो विकेट पर 124 रन बनाकर मजबूत स्थिति में था लेकिन फिर लगातार विकेट गिरने से वह छह विकेट पर 148 रन ही बना सका और दो रन से मैच हार गया।
यह भी पढ़े | US Open 2020: जापान की नाओमी ओसाका ने जीता दूसरी बार खिताब, फाइनल में विक्टोरिया अजारेंका को दी शिकस्त.
इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा, ‘‘ उसके बाद से टीम बहुत अच्छा कर रही थी लेकिन इस एकदिवसीय के नतीजे से उनके हौसले को चोट पहुंचेगी। वे ऐसे स्थिति से मैच जीतने के लिए गर्व करते रहे हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ आम तौर पर यह टीम ऐसा नहीं करती है। उन्होंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, सिर्फ आरोन फिंच लय में लग रहे थे। अब श्रृंखला 1-1 से बराबर है। ऐसी पटकथा कौन लिखता है?’’
इंग्लैंड की टीम एक समय आठ विकेट पर 149 रन पर मुश्किल स्थिति में थी लेकिन टॉम कुरेन (37) और आदिल रशीद (नाबाद 35) ने नौवें विकेट के लिए 76 रन जोड़ कर टीम बेहतर स्थिति में पहुंचाया।
वार्न ने गेंदबाजों पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ वे थोड़े गलत थे। वे विकेट हासिल करने की कोशिश में थोड़े लालची हो गये थे।’’
श्रृंखला का तीसरा और निर्णायक मैच बुधवार को खेला जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)