खेल की खबरें | पदार्पण कर रहे जयसूर्या के छह विकेट से ऑस्ट्रेलिया की पारी 364 रन सिमटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज प्रभात जयसूर्या ने पदार्पण टेस्ट में 118 रन देकर छह विकेट लिए जिससे श्रीलंका ने दूसरे मैच में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया को 364 रन पर आउट कर दिया।

गॉल, नौ जुलाई बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज प्रभात जयसूर्या ने पदार्पण टेस्ट में 118 रन देकर छह विकेट लिए जिससे श्रीलंका ने दूसरे मैच में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया को 364 रन पर आउट कर दिया।

मैच के दूसरे दिन लंच के लिए खेल रोके जाते समय श्रीलंका ने बिना किसी नुकसान के आठ रन बना लिये। दिमुथ करुणारत्ने पांच और पथुम निसंका तीन रन बनाकर खेल रहे है।

शुक्रवार को टेस्ट करियर का अपना 28 वां शतक पूरा करने वाले दिग्गज स्टीव स्मिथ  145 रन पर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के इस उप-कप्तान ने छह घंटे से अधिक की अपनी नाबाद पारी में 272 गेंदों का सामना किया और 16 चौके लगाए।

कोरोना वायरस से कई खिलाड़ियों के संक्रमित होने के कारण अंतिम एकादश में शामिल किये गये जयसूर्या पदार्पण टेस्ट में पांच या अधिक विकेट लेने वाले श्रीलंका के छठे गेंदबाज है। वह पदार्पण पर प्रवीण जयविक्रमा (पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ 92 रन पर छह विकेट लेने वाले) के बाद देश के दूसरे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बन गये।

जयसूर्या ने शनिवार सुबह पिछले दिन के नाबाद बल्लेबाज एलेक्स कैरी को 28 रन पर आउट कर स्मिथ के साथ छठे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी को तोड़ा और फिर मिशेल स्टार्क को कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराकर पांच विकेट पूरे किए। उन्होंने नाथन लियोन को पगबाधा कर अपना छठा विकेट लिया।

गेंदबाजी आक्रमण में एकमात्र तेज गेंदबाज कसुन रजीता (70 रन पर दो विकेट) ने कप्तान पैट कमिंस को आउट किया, जबकि महेश थीक्षाना (48 रन पर एक विकेट) ने मिशेल स्वेपसन के रूप में अपना पहला टेस्ट विकेट लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू