खेल की खबरें | आस्ट्रेलियाई महिला टीम ने लगातार 21वीं जीत से पोंटिंग युग के रिकार्ड की बराबरी की

आस्ट्रेलियाई महिला टीम ने 29 अक्टूबर 2017 को इंग्लैंड से हारने के बाद कोई वनडे नहीं गंवाया है। उसने भारत के खिलाफ जीत से अपने विजय अभियान की शुरुआत की और इस बीच पाकिस्तान, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ शृंखलाएं जीती।

आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में पांच विकेट पर 325 रन बनाकर अपनी जीत सुनिश्चित कर दी थी।

यह भी पढ़े | CSK vs KKR, IPL 2020: आज चेन्नई सुपर किंग्स की चुनौती का सामना करेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, शेख जाएद स्टेडियम में होगा मुकाबला.

मेग लैनिंग के चोटिल होने के कारण कप्तानी का दायित्व संभाल रही सलामी बल्लेबाज राचेल हेन्स ने 104 गेंदों पर दस चौकों और दो छक्कों की मदद से 96 रन बनाये और एलिसा हीली (87 गेंदों पर 87 रन, 13 चौके, एक छक्का) के साथ पहले विकेट के लिये 144 रन की साझेदारी की।

इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 93 रन पर ढेर हो गयी। उसकी तरफ से केवल एमी सैटरवेट (41) और मैडी ग्रीन (22) ही दोहरे अंकों में पहुंची। कप्तान सोफी डेवाइन पहले ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गयी थी।

यह भी पढ़े | MI Vs RR, IPL 2020: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हराया.

आस्ट्रेलिया ने इस तरह से शृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।

लैनिंग ने ट्राफी हासिल करने के बाद कहा, ‘‘बड़ी जीत से अंत करना शानदार है। लगातार 21 मैचों में जीत दर्ज करना शानदार है और हमें इस पर वास्तव में गर्व है।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)