खेल की खबरें | लॉकडाउन के बावजूद ब्रिसबेन में खेलना चाहती है आस्ट्रेलियाई टीम : स्मिथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के धुरंधर बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना महामारी के कारण ब्रिसबेन में लगातार तीसरे दिन लॉकडाउन के बावजूद उनकी टीम वहां भारत के खिलाफ चौथा और आखिरी टेस्ट खेलना चाहती है ।

सिडनी, आठ जनवरी आस्ट्रेलिया के धुरंधर बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना महामारी के कारण ब्रिसबेन में लगातार तीसरे दिन लॉकडाउन के बावजूद उनकी टीम वहां भारत के खिलाफ चौथा और आखिरी टेस्ट खेलना चाहती है ।

भारत और आस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड के आला अधिकारियों ने भारतीय टीम के लिये पृथकवास के कड़े नियमों में रियायत देने को लेकर एक दिन पहले ही आपस में बात की है ।

स्मिथ ने कहा ,‘‘ जहां तक मेरी जानकारी है, हमारे लिये कुछ नहीं बदला है ।हमें फैसले का इंतजार है । हम खिलाड़ी हैं और जहां बोला जायेगा, वहां खेलेंगे । लेकिन यह तय है कि हम गाबा पर खेलना चाहते है ।’’

वह तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल के बाद प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे । स्मिथ ने शतक लगाकर फॉर्म में वापसी की है ।

ब्रिसबेन में चौथा टेस्ट 15 जनवरी से होना है जबकि इसी सप्ताह होटल का एक पृथकवास कर्मचारी कोरोना वायरस के ब्रिटिश स्ट्रेन की जांच में पॉजिटिव पाया गया जो काफी तेजी से फैलता है ।

क्वींसलैंड में उन लोगों के लिये सात दिन का पृथकवास अनिवार्य है जो सिडनी से आ रहे हैं । खिलाड़ियों को दिन के खेल के बाद होटल के कमरों में ही रहना होगा । क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को आश्वासन दिया है कि वह क्वींसलैंड सरकार से समझौता करेगा कि खिलाड़ियों को होटल के भीतर ही आपस में मिलने जुलने की अनुमति दी जाये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू