खेल की खबरें | इंग्लैंड दौरे के लिये रवाना हुई आस्ट्रेलियाई टीम, स्मिथ को अभी से खल रही प्रशंसकों की कमी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वैश्विक रूप से फैली इस महामारी के बाद वह देश से बाहर जाने वाली पहली आस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय टीम है। तेरह मार्च के बाद से आस्ट्रेलिया ने कोई मैच नहीं खेला है। उनकी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला भी स्थगित हो गयी थी।

वैश्विक रूप से फैली इस महामारी के बाद वह देश से बाहर जाने वाली पहली आस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय टीम है। तेरह मार्च के बाद से आस्ट्रेलिया ने कोई मैच नहीं खेला है। उनकी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला भी स्थगित हो गयी थी।

स्टीव स्मिथ रविवार को सिडनी से पर्थ के लिये रवाना हुए जहां से आस्ट्रेलियाई टीम विशेष विमान से लंदन के लिये रवाना होगी। स्मिथ ने कहा कि खेलने के लिये बेताब हैं, भले ही चारों ओर का वातावरण कैसा भी हो।

यह भी पढ़े | Rohit Sharma ने कहा- वादा करता हूं देश को गौरवान्वित करता रहूंगा.

स्मिथ इस बात से भी दुखी थे कि स्टेडियम में इंग्लैंड के प्रशंसकों से भरे नहीं होंगे जिन्होंने बीते समय में उनका हमेशा मजाक उड़ाया था और गेंद से छेड़छाड़ के कारण लगे निलंबन के बाद कुछ ज्यादा ही।

स्मिथ ने सिडनी हवाई अड्डे पर कहा, ‘‘मुझे वहां बल्लेबाजी करना पसंद है। ’’

यह भी पढ़े | Sourav Ganguly को उम्मीद, Zak Crawley इंग्लैंड के लिए हर फॉर्मेट में खेलेंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि वहां मेरा मजाक उड़ाने और मुझे और अधिक प्रेरित करने के लिये कोई दर्शक नहीं होगा। ’’

स्मिथ ने कहा, ‘‘लेकिन फिर भी टीवी पर काफी प्रशंसकों की निगाहें लगी होंगी और वहां खेल में वापसी करना शानदार होगा। ’’

पिछले साल तब स्मिथ दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ के कारण लगे 12 महीने के निलंबन के बाद टेस्ट वापसी में वहां खेले थे तो इंग्लैंड के प्रशंसकों ने उनकी खिल्ली उड़ाई थी। उन्होंने इस प्रतिक्रियाओं से प्रेरणा लेकिर उस साल एशेज श्रृंखला में 110 के औसत से 774 रन बनाये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड