खेल की खबरें | आस्ट्रेलियाई ओपन में निगाहें युकी और रामकुमार पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले युकी भांबरी की प्रगति पर आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वालीफायर्स में सभी की निगाहें लगी रहेंगी जबकि रामकुमार रामनाथन एटीपी टूर में पहला खिताब जीतने के बाद बढ़े हुए मनोबल के साथ शुरुआत करेंगे।

मेलबर्न, नौ जनवरी चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले युकी भांबरी की प्रगति पर आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वालीफायर्स में सभी की निगाहें लगी रहेंगी जबकि रामकुमार रामनाथन एटीपी टूर में पहला खिताब जीतने के बाद बढ़े हुए मनोबल के साथ शुरुआत करेंगे।

भांबरी पिछले तीन वर्षों से घुटने की चोट से परेशान रहे हैं लेकिन इस 29 वर्षीय खिलाड़ी ने वापसी के बाद जिन टूर्नामेंट में हिस्सा लिया उनमें उनके प्रदर्शन को देखते हुए लगता है कि वह फिर से चुनौती पेश करने के लिये तैयार हैं।

उन्होंने पिछले साल मार्च में वापसी करने के बाद अलाइज बेडेने के खिलाफ एक कड़ा मैच खेला था लेकिन घुटने का पुराना दर्द उबर जाने के कारण उन्हें फिर से कोर्ट से बाहर रहना पड़ा।

भांबरी ने नवंबर में वापसी की तथा वह चैलेंजर और आईटीएफ सर्किट में खेले। उन्होंने इस बीच गुरुग्राम में साकेत मयनेनी के साथ मिलकर युगल खिताब जीता।

वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम की तैयारियों के लिये भांबरी ने अपने पुराने जोड़ीदार माइकल वीनस के साथ जोड़ी बनायी लेकिन मेलबर्न में एक एटीपी प्रतियोगिता में वे पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाये।

भांबरी को अच्छा ड्रा मिला हुआ है। उन्हें पहले दौर में पुर्तगाल के विश्व में 248वें नंबर के जोओ डोमिनगेज से भिड़ना है।

रामकुमार अभी तक 22 प्रयासों में ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रा में जगह नहीं बना पाये हैं और इस बार वह इस क्रम को तोड़ने के लिये प्रतिबद्ध हैं। उन्हें पहले दौर में इटली के विश्व में 197वें रैंकिंग के जियान मोरोनी से भिड़ना है।

आस्ट्रेलियाई ओपन से पहले रामकुमार ने हमवतन रोहन बोपन्ना के साथ मिलकर एडीलेड में एटीपी युगल खिताब जीता। उन्होंने इससे पहले नवंबर में बहरीन के मनामा में चैलेंजर एकल खिताब जीता था।

प्रजनेश गुणेश्वरन क्वालीफाईंग में भाग लेने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्हें पहले दौर में कोलंबिया के डेनियल गलान से भिड़ना है जो कि उनसे रैंकिंग में लगभग 100 पायदान आगे हैं।

महिला एकल के क्वालीफायर्स में अंकिता रैना का मुकाबला यूक्रेन की 118वीं रैंकिंग की लेसिया सुरेंको से होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\