खेल की खबरें | आस्ट्रेलिया ओपन : जोकोविच जीते, सबालेंका भी तीसरे दौर में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मेलबर्न पार्क में 10वीं ट्राफी हासिल करने की कोशिश में जुटे 21 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता जोकोविच ने 191वीं रैंकिंग के कोयूऑकॉड को 6-1, 6-7 (5), 6-2, 6-0 से हराया।

मेलबर्न पार्क में 10वीं ट्राफी हासिल करने की कोशिश में जुटे 21 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता जोकोविच ने 191वीं रैंकिंग के कोयूऑकॉड को 6-1, 6-7 (5), 6-2, 6-0 से हराया।

उन्हें दूसरे सेट के दौरान मेडिकल टाइम आउट लेना पड़ा जिसमें उनके दायें पैर पर पट्टियां बांधी गयी जिससे वह यह सेट गंवा बैठे। लेकिन मैच जीतने में सफल रहे।

यह जोकोविच की आस्ट्रेलियाई ओपन में लगातार 23वीं जीत थी जबकि पिछले साल वह कोविड-19 की वैक्सीन नहीं लेने के कारण इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाये थे। अब जोकोविच का सामना अगले दौर में ग्रिगोर दिमित्रोव से होगा।

शीर्ष वरीयता प्राप्त रफेल नडाल के बाद दूसरी वरीयता वाले कैस्पर रूड भी दूसरे दौर में उलटफेर का शिकार हो गए जिन्हें 22 वर्ष के जेंसन ब्रूक्सबी ने हराया ।

विश्व रैंकिंग में 39वें स्थान पर काबिज ब्रूक्सबी ने यह मुकाबला 6 . 3, 7 . 5, 6 . 7, 6 . 2 से जीता । इसी कोर्ट पर बुधवार को मैकेंजी मैकडोनाल्ड ने गत चैम्पियन नडाल को हराया था ।

ब्रूक्सबी ने आस्ट्रेलियाई ओपन में पदार्पण किया है जो उन्हें पिछले साल ही करना था लेकिन आस्ट्रेलिया रवाना होने से एक दिन पहले वह कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए थे ।

रूड पिछले साल फ्रेंच ओपन और अमेरिकी ओपन में उपविजेता रहे थे । बेन शेल्टन, टॉमी पॉल और जेजे वोल्फ भी तीसरे दौर में पहुंच गए ।

शेल्टन ने चिली के निकोलस जैरी को 7 . 6, 7 . 6, 7 . 5 से हराया जबकि पॉल ने स्पेन के अलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना को 6 . 2, 2 . 6, 6 . 7, 6 . 3, 6 . 4 से मात दी । वोल्फ ने 23वीं वरीयता प्राप्त अर्जेंटीना के 23वीं वरीयता प्राप्त डिएगो श्वार्त्जमैन को 6 . 1, 6 . 4, 6 . 4 से हराया ।

महिला वर्ग में पांचवीं वरीयता प्राप्त एरिना सबालेंका अमेरिका की शेल्बी रोजर्स को 6 . 3, 6 . 1 से हराकर तीसरे दौर में पहुंच गई हैं ।

एडीलेड इंटरनेशनल जीतने वाली सबालेंका शुरूआत में 1 . 3 से पिछड़ रही थी लेकिन लगातार पांच गेम जीतकर पहला सेट अपने नाम किया और दूसरे सेट में रोजर्स को वापसी नहीं करने दी ।

अब उनका सामना एलिसे मर्टेंस या लौरेन डेविस से होगा ।

अन्य मैचों में वेरोनिका कुदेरमेतोवा को अमेरिकी क्वालीफायर कैटी वोल्निएट्स ने 6 . 4, 2 . 6, 6 . 2 से हराया । अमेरिका की ही टेलर टाउनसेंडको हालांकि 19वीं वरीयता प्राप्त एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा ने 1 . 6, 6 . 2, 6 . 3 से मात दी ।

पुरूष वर्ग में 25वीं वरीयता प्राप्त डैन इवांस ने फ्रांस के जेरेमी चार्डी को 6 . 4, 6 . 4, 6 . 1 से हराया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े