विदेश की खबरें | ऑस्ट्रेलियाई नौसैनिक को अपने सहयोगियों की जान बचाने के लिए 77वर्ष बाद मिलेगा ‘विक्टोरिया क्रॉस’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर-जनरल डेविड हर्ले ने बुधवार को बताया कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने नौसैनिक एडवर्ड ‘टेडी’ शीआन को विक्टोरिया क्रॉस देने की मंजूरी दी है।

ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर-जनरल डेविड हर्ले ने बुधवार को बताया कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने नौसैनिक एडवर्ड ‘टेडी’ शीआन को विक्टोरिया क्रॉस देने की मंजूरी दी है।

प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि शीआन सिर्फ 18 वर्ष के थे जब द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उन्होंने अपने सहयोगियों की जान बचाते हुए अपनी जान न्योछावर कर दी थी।

यह भी पढ़े | China Eases Entry Restrictions: चीन ने 36 यूरोपीय देशों के नागरिकों को प्रवेश से प्रतिबंध में दी ढील, कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए बॉर्डर सील कर उड़ानों को किया था रद्द.

मॉरिस ने एक बयान में कहा,‘‘ एचएमएएस आर्मिडाले के चालक दल के सदस्यों को पोत खाली करने के आदेश मिलने के बाद जापानी विमान ऑस्ट्रेलियाई नौसैनिकों पर गोलीबारी करने लगे। शीआन पलटे, बंदूक उठाई और जापानियों पर जवाबी गोलीबारी की। वह अंत तक लड़े।’’

मॉरिसन ने कहा कि दिसंबर 1942 में पूर्वी तिमोर के पास पोत डूबने के एक सप्ताह बाद चालक दल के 49 सदस्यों को बचा लिया गया था। उनमें से बहुतों ने अपने जीवन का श्रेय शीआन को दिया।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में COVID-19 के मामलों की संख्या बढ़कर हुई 2,85,921, अब तक 6,129 संक्रमितों की हुई मौत.

शीआन के परिवार ने उन्हें पहचान दिलाने के लिए कई दशक तक संघर्ष किया। उनकी मृत्यु के बाद उन्हें एक कम दर्जे का सम्मान दिया गया था, लेकिन हाल के वर्षों में दो जांच इस बात पर बंट गई कि क्या उन्हें विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित किया जाना चाहिए।

हाल ही में आई एक नई रिपोर्ट के आधार पर मॉरिसन ने इस सप्ताह की शुरुआत में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से नौसैनिक को सम्मानित करने की अनुशंसा की थी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\