खेल की खबरें | ऑस्ट्रेलिया ने लंच तक भारत का स्कोर सात विकेट पर 84 रन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्पिन की अनुकूल पिच पर आक्रामक रवैया अपनाने की रणनीति भारत पर भारी पड़ी जिससे ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को यहां तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन लंच तक मेजबान टीम का स्कोर सात विकेट पर 84 रन कर दिया।

इंदौर, एक मार्च स्पिन की अनुकूल पिच पर आक्रामक रवैया अपनाने की रणनीति भारत पर भारी पड़ी जिससे ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को यहां तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन लंच तक मेजबान टीम का स्कोर सात विकेट पर 84 रन कर दिया।

पहले दो टेस्ट की तरह पिच से स्पिनरों को काफी मदद मिलने की उम्मीद थी लेकिन होलकर स्टेडियम की पिच पर पहले ही घंटे में गेंद ने काफी टर्न लिया और कुछ मौकों पर गेंद नीची भी रही जो थोड़ा हैरानी भरा था।

मैथ्यू हेडन ने कमेंट्री करते हुए काली मिट्टी की पिच को तीसरे दिन की पिच की तरह बताया और इसने निश्चित तौर पर ऐसा ही बर्ताव किया।

रोहित शर्मा (12), रविंद्र जडेजा (04) और श्रेयस अय्यर (00) आक्रामक रवैया अपनाने की कोशिश में आउट हुए। विराट कोहली (52 गेंद में 22 रन) लय में नजर आ रहे थे लेकिन सत्र के अंतिम लम्हों में टॉड मर्फी ने उन्हें पगाबाधा कर दिया।

बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुहनेमैन (14 रन पर तीन विकेट) और अनुभव ऑफ स्पिनर नाथन लियोन (23 रन पर तीन विकेट) ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

श्रृंखला में पहली बार टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान रोहित ने उम्मीद के मुताबिक पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। खराब फॉर्म से जूझ रहे लोकेश राहुल की जगह शुभमन गिल को अंतिम एकादश में शामिल किया गया जबकि मोहम्मद शमी को आराम देकर उमेश यादव को मौका दिया गया।

ऑस्ट्रेलिया ने चोट से उबरने वाले मिशेल स्टार्क और कैमरन ग्रीन को अंतिम एकादश में शामिल किया।

स्टार्क ने पहले ही ओवर में स्विंग होती गेंदों पर रोहित को परेशान किया। पहली ही गेंद ने रोहित के बल्ले का हल्का किनारा लिया लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने डीआरएस नहीं लिया। तीन गेंद बाद स्टार्क की अंदर आती गेंद रोहित के पैड पर लगी और इस बार भी ऑस्ट्रेलिया ने डीआरएस का सहारा नहीं लिया जबकि रीप्ले में दिखा कि गेंद ऑफ स्टंप से टकराती।

ऑस्ट्रेलिया ने छठे ओवर में कुहनेमैन के रूप में स्पिनर को आजमाया और उन्होंने गेंद को तेजी से टर्न कराया। उनके ओवर की अंतिम गेंद को रोहित आगे बढ़कर खेलने के प्रयास में चूक गए और विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने उन्हें स्टंप कर दिया।

कुहनेमैन ने इसके बाद गिल (21) को स्लिप में कप्तान स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया।

चेतेश्वर पुजारा (01) सिर्फ चार गेंद खेलने के बाद लियोन की ऑफ साइड से तेजी से स्पिन होती गेंद पर बोल्ड हो गए। गेंद थोड़ी नीची भी रही।

जडेजा लियोन की गेंद पर डीआरएस का सहारा लेकर पगबाधा से बचे लेकिन अगली ही गेंद को शॉर्ट एक्सट्रा कवर पर कुहनेमैन के हाथों में खेल गए जिससे भारत का स्कोर चार विकेट पर 44 रन हो गया।

कुहनेमैन की गेंद को विकेटों पर खेलकर अय्यर पवेलियन लौटे जिससे भारत ने शुरुआती घंटे में ही अपनी आधी टीम गंवा दी।

कोहली और श्रीकर भरत (17) ने छठे विकेट के लिए 26 रन जोड़े। यह जोड़ी आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही थी। मर्फी ने एक बार फिर कोहली को आउट किया। भरत ने मर्फी पर छक्का जड़ा लेकिन लियोन की सीधी गेंद को चूककर पगबाधा हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू