खेल की खबरें | ऑस्ट्रेलिया ने सधी बल्लेबाजी से इंग्लैंड की बढ़त को कम किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लंच के विश्राम के समय शानदार लय में चल रहे ख्वाजा 47 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि दूसरे छोर में पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ 13 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

लंच के विश्राम के समय शानदार लय में चल रहे ख्वाजा 47 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि दूसरे छोर में पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ 13 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

इस सत्र में इंग्लैंड को एकमात्र सफलता मार्नुस लाबुशेन के रूप में मिली। मार्क वुड की गेंद पर स्लिप में जो रूट ने बायें हाथ से शानदार कैच लपक कर लाबुशेन की 82 गेंद में नौ रन की पारी को खत्म किया।

इंग्लैंड ने पहली पारी में  54.4 ओवर में 283 रन बनाये थे जबकि ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 51 ओवर की बल्लेबाजी में महज 115 रन बनाये है। ऑस्ट्रेलिया पहली पारी के आधार पर अब भी इंग्लैंड से 168 रन से पीछे है।

ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत एक विकेट पर 61 रन से की। बादल छाए रहने के कारण तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल परिस्थितियों में टीम ने बेहद सतर्कता से बल्लेबाजी करते हुए रन बनाने की जगह विकेट बचाने पर जोर दिया।

ख्वाजा और लाबुशेन ने 156 गेंद में 42 रन की साझेदारी की। ख्वाजा ने अब तक 152 गेंद की पारी में सात चौके लगाये है। स्मिथ ने अनुभवी जेम्स एंडरसन के खिलाफ लगातार दो चौके जड़ टीम के रनों का शतक पूरा किया।

ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला में 2-1 से आगे है और इस श्रृंखला को जीतने के लिए उसे इस मुकाबले को सिर्फ ड्रॉ कराने की जरूरत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल