खेल की खबरें | ऑस्ट्रेलिया 318 रन पर आउट, पाकिस्तान की सजग शुरुआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने इसके जवाब में सजग शुरुआत की और चाय के विश्राम के समय तक एक विकेट पर 68 रन बनाए। ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने इमाम उल हक (10) को आउट करके ऑस्ट्रेलिया को एकमात्र सफलता दिलाई। चाय के विश्राम के समय अब्दुल्ला शफीक 39 और कप्तान शान मसूद 15 रन बनाकर खेल रहे थे।

पाकिस्तान ने इसके जवाब में सजग शुरुआत की और चाय के विश्राम के समय तक एक विकेट पर 68 रन बनाए। ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने इमाम उल हक (10) को आउट करके ऑस्ट्रेलिया को एकमात्र सफलता दिलाई। चाय के विश्राम के समय अब्दुल्ला शफीक 39 और कप्तान शान मसूद 15 रन बनाकर खेल रहे थे।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने सुबह तीन विकेट पर 187 रन से अपनी पहली पारी आगे बढ़ाई। पहला सत्र ढाई घंटे तक चला जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 131 रन जोड़कर अपने बाकी बचे सात विकेट गंवाए।

लाबुशेन ने जहां अपनी 155 गेंद की पारी में संयम बरता वहीं मिशेल मार्श ने 60 गेंद पर 41 रन की तेजतर्रार पारी खेली।

ट्रेविस हेड (17) सुबह आउट होने वाले पहले बल्लेबाज थे। शाहीन शाह अफरीदी (85 रन दे कर दो विकेट) ने दिन के पांचवें ओवर में उन्हें दूसरी स्लिप में कैच कराया। आमेर जमाल (64 रन देकर तीन विकेट) ने लाबुशेन का कीमती विकेट लिया। लाबुशेन ने मार्श के साथ 46 रन की साझेदारी की।

मार्श जब सात रन पर थे तो हसन अली (61 रन दे कर दो विकेट) की लगातार गेंदों पर पहले उन्हें एलबीडब्ल्यू और बाद में विकेट के पीछे कैच आउट दिया गया, लेकिन दोनों अवसरों पर निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) का फैसला ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के पक्ष में गया।

पाकिस्तान ने 80 ओवर के बाद नई गेंद ली और तुरंत ही एलेक्स कैरी (04) और मिशेल स्टार्क (09) को पवेलियन भेज दिया। अपनी पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाने वाले मार्श ने डीप थर्ड मैन पर कैच दिया जिससे ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8 विकेट पर 286 रन हो गया।

कप्तान पैट कमिंस (13) और नाथन लियोन (08) ने स्कोर 300 रन के पार पहुंचाया।

इन दोनों टीम के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट क्रिकेट में 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेला गया पहला टेस्ट मैच 360 रन से जीता था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट