पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज कप्तान का बड़ा बयान, कहा- T20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया के पास धोनी जैसा कोई फिनिशर नहीं

पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि आगामी टी20 विश्व कप से पहले आस्ट्रेलिया के पास भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी या हरफनमौला हार्दिक पंड्या जैसा कोई फिनिशर नहीं है. पोंटिंग का यह भी मानना है कि मध्यक्रम या निचले क्रम का का कोई विश्वस्त बल्लेबाज मिल जाये जो विकेटकीपिंग भी कर सके तो एक तीर से दो शिकार हो जायेंगे.

प्रतिकात्मक तस्वीर (photo credit : IANS)

सिडनी, 29 मई: पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि आगामी टी20 विश्व कप से पहले आस्ट्रेलिया के पास भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी या हरफनमौला हार्दिक पंड्या जैसा कोई फिनिशर नहीं है. पोंटिंग का यह भी मानना है कि मध्यक्रम या निचले क्रम का का कोई विश्वस्त बल्लेबाज मिल जाये जो विकेटकीपिंग भी कर सके तो एक तीर से दो शिकार हो जायेंगे. पोंटिंग ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा ,‘‘ आस्ट्रेलिया के लिये फिनिशर की भूमिका हमेशा चिंता का सबबरही है ।इसके लिये विशेषज्ञ चाहिये जो तीन या चार ओवर खेल सके और 50 रन भी बना सके.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ धोनी ने अपने पूरे कैरियर में यह काम किया है और वह इसमें बेहतरीन है. हार्दिक पंड्या और कीरोन पोलार्ड भी इस श्रेणी में आते हैं जो देश के लिये और आईपीएल टीम के लिये मैच जीत सकते हैं. वे इस स्थान पर खेलने के आदी हैं.’’ आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कोच रहे पोंटिंग ने कहा कि आस्ट्रेलिया के पास अच्छा फिनिशर इसलिये भी नहीं है क्योंकि उसके सभी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बिग बैश लीग में शीर्ष चार स्थान पर खेलते हैं.

यह भी पढ़ें- एडिलेड की हार के बाद टीम इंडिया को लेकर रिकी पोंटिंग ने की बड़ी भविष्यवाणी, भारतीय फैंस को आ सकता है गुस्सा

उन्होंने कहा ,‘‘क्या ग्लेन मैक्सवेल या मिशेल मार्श यह काम कर सकते हैं या मार्कस स्टोइनिस. मुझे लगता है कि आस्ट्रेलिया के लिये सबसे ज्यादा चिंता का सबब यही है.’’ स्टोइनिस दिल्ली कैपिटल्स के लिये निचले क्रम पर बल्लेबाजी करके कामयाब रहे हैं. पोंटिंग ने कहा ,‘‘ मैने पिछले साल स्टोइनिस को दिल्ली के लिये बल्लेबाजी करते देखा.

उसने बिग बैश लीग के कुछ मैचों में पारी का आगाज करके मेलबर्न स्टार्स के लिये अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन मुझे ऐसा बल्लेबाज चाहिये जो फिनिशर की भूमिका निभा सके और उसने दिल्ली कैपिटल्स को दो तीन मैच अपने बल्ले के दम पर जिताये.’’ टी20 विश्व कप अक्टूबर नवंबर में भारत में होना है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड