खेल की खबरें | आस्ट्रेलिया ने बारिश से प्रभावित अंतिम वनडे में इंग्लैंड को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर आस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी का न्योता दिया। हेड और वॉर्नर की सलामी जोड़ी ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर 269 रन की साझेदारी निभायी जिससे टीम ने पांच विकेट पर 355 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह इस मैदान पर वनडे का सबसे बड़ा स्कोर है।

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर आस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी का न्योता दिया। हेड और वॉर्नर की सलामी जोड़ी ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर 269 रन की साझेदारी निभायी जिससे टीम ने पांच विकेट पर 355 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह इस मैदान पर वनडे का सबसे बड़ा स्कोर है।

हेड ने 130 गेंद में 152 रन बनाकर अपना तीसरा वनडे शतक जड़ा जो उनका इस प्रारूप में सबसे बड़ा स्कोर है। वॉर्नर ने 106 रन की पारी खेली।

बारिश के कारण आस्ट्रेलियाई पारी में दो बार विलंब हुआ जिसके बाद मैच 48-48 ओवर का कर दिया गया।

इससे इंग्लैंड को जीत के लिये 364 रन का लक्ष्य मिला। पर टीम 32वें ओवर में 142 रन पर सिमट गयी जिसमें सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय 38 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे।

तेज गेंदबाज ओली स्टोन अपना छठा ही वनडे खेल रहे हैं, उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 85 रन देकर चार विकेट झटके।

आस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जम्पा ने 31 रन देकर चार विकेट झटके जिससे उन्होंने पूरी श्रृंखला में 11 विकेट हासिल किये।

आस्ट्रेलिया ने एडीलेड में पहला मैच छह विकेट से जबकि सिडनी क्रिकेट मैदान पर दूसरा मैच 72 रन से जीता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा हैं एशियाई खेल का पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Bangladesh Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Toss Winner Prediction: एशियन गेम्स के पहले सेमीफाइनल में कौन बनेगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Bangladesh Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Key Players To Watch Out: एशियन गेम्स के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें