विदेश की खबरें | ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ न्यूजीलैंड ने भी की चीन के ट्वीट की निंदा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री जेसिका आर्ड्रेन ने मंगलवार को कहा कि न्यूजीलैंड ने अपना विरोध सीधे चीनी अधिकारियों के समक्ष दर्शाया है।

प्रधानमंत्री जेसिका आर्ड्रेन ने मंगलवार को कहा कि न्यूजीलैंड ने अपना विरोध सीधे चीनी अधिकारियों के समक्ष दर्शाया है।

प्रधानमंत्री ने पत्रकारों से कहा, ‘‘यह तस्वीर तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है। यह सही नहीं है। ऐसे में अपने सिद्धांतों का पालन करते हुए जब भी ऐसी तस्वीरें उपयोग की जाएंगी, हम इस चिंताओं को उठाएंगे और इसे प्रत्यक्ष रूप से करेंगे।’’

यह भी पढ़े | दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 6.3 करोड़ के पार : जॉन्स हॉपकिन्स.

चीन इस ट्वीट से पीछे नहीं हटा है और उसने माफी मांगने से भी इंकार कर दिया है।

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री की आलोचना ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले काफी नरम है। प्रधानमंत्री के समक्ष दुविधा की स्थिति है कि वह देश के निकटतम सहयोगी और सबसे बड़े व्यापार साझेदार के बीच इस विवाद में किस हद तक उलझें और किसका साथ दें।

यह भी पढ़े | वाशिंगटन के गवर्नर जे इंसली ने की कोविड एक्सपोजर नोटिफिकेशन टूल की घोषणा.

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने सोमवार को इस तस्वीर को ‘‘घृणित’’ बताते हुए चीन की सरकार से माफी मांगने को कहा था।

सैनिक द्वारा एक बच्चे का गला काटते हुए दिखा रही इस तस्वीर को चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जाओ लिजिआन ने साझा किया है।

जाओ ने अपने ट्वीट का कैप्शन रखा है, ‘‘ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों द्वारा अफगान नागरिकों और कैदियों की हत्या से स्तब्ध हूं। हम ऐसी घटनाओं की निंदा करते हैं और उन्हें जिम्मेदार ठहराने की मांग करते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड