Sourav Ganguly On Team India: इन टीमों को पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बताया टीम इंडिया के लिए खतरा, यहां पढ़ें पूरी खबर

गांगुली ने इंग्लैंड के खराब प्रदर्शन पर हैरानी भी जताई. उसने अभी तक पांच मैच में केवल एक मैच जीता है. इंग्लैंड का अगला मुकाबला रविवार को लखनऊ में भारत से होगा. उन्होंने कहा,‘‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि इंग्लैंड इस तरह का प्रदर्शन करेगा लेकिन यही खेल है."

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

कोलकाता: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि भारत की वनडे विश्व कप में फिर से विजेता बनने की राह में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका सबसे बड़ी बाधा होंगे. पांच बार के चैंपियन आस्ट्रेलिया ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के हाथों पराजय झेलने के बाद लगातार चार मैच जीत कर शानदार वापसी की. वह अंक तालिका में अभी चोटी की चार टीम में शामिल है.

बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच ईडन गार्डन्स पर वर्तमान विश्व कप के पहले मैच के आयोजन के अवसर पर गांगुली ने कहा,‘‘भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका सबसे बड़ी चुनौती होंगे.’’ Rohit Sharma: इंग्लैंड के खिलाफ तीन बड़े रिकॉर्ड्स पर होगी रोहित शर्मा की निगाहें, स्पेशल उपलब्धियों से एक कदम दूर

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ने कहा,‘‘ऑस्ट्रेलिया ने वास्तव में बहुत अच्छी वापसी की है और वह शानदार क्रिकेट खेल रहा है. उसकी न्यूजीलैंड के खिलाफ आज की जीत वास्तव में बेहद रोमांचक थी.’’

गांगुली ने इंग्लैंड के खराब प्रदर्शन पर हैरानी भी जताई. उसने अभी तक पांच मैच में केवल एक मैच जीता है. इंग्लैंड का अगला मुकाबला रविवार को लखनऊ में भारत से होगा. उन्होंने कहा,‘‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि इंग्लैंड इस तरह का प्रदर्शन करेगा लेकिन यही खेल है. जहां तक भारत की बात है तो वह मजबूत टीम है और अच्छा प्रदर्शन कर रही है लेकिन अभी चैंपियनशिप दूर की कौड़ी है. पहले उन्हें नॉकआउट चरण से आगे बढ़ना होगा.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

Tags

BCCI Ben Stokes Cricket World Cup Cricket World Cup 2023 Dawid Malan England England Cricket Harry Brook ICC ICC ODI World Cup ICC ODI World Cup 2023 Jasprit Bumrah Joe Root Jonny Bairstow Jos Buttler Kuldeep Yadav Liam Livingstone Mohammed Siraj ODI World Cup odi world cup 2023 R Ashwin Ravindra Jadeja Rohit Sharma Shubman Gill Team India Team India and England Team India vs England Virat Kohli World Cup world cup 2023 आईसीसी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 आर अश्विन इंग्लैंड इंग्लैंड क्रिकेट कुलदीप यादव क्रिकेट वर्ल्ड कप क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 खेल कप भारत गांगुली जसप्रीत बुमराह जॉनी बेयरस्टो जो रूट जोस बटलर टीम इंडिया टीम इंडिया और इंग्लैंड टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड डेविड मालन बीसीसीआई बेन स्टोक्स मोहम्मद सिराज रवींद्र जडेजा रोहित शर्मा लियाम लिविंगस्टोन वनडे वर्ल्ड कप वनडे वर्ल्ड कप 2023 वर्ल्ड कप वर्ल्ड कप 2023 विराट कोहली शुभमन गिल हैरी ब्रूक

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड