देश की खबरें | संभाजीनगर मुद्दे के विरोध में कांग्रेस की औरंगाबाद शहर इकाई के प्रमुख ने इस्तीफा दिया

औरंगाबाद, एक जुलाई महाराष्ट्र सरकार द्वारा औरंगाबाद शहर का नाम संभाजीनगर करने की मंजूरी दिए जाने के बाद कांग्रेस की शहर इकाई के अध्यक्ष ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

उद्धव ठाकरे के बुधवार को मुख्यमंत्री के रूप में इस्तीफा देने से कुछ घंटे पहले, महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम बदलकर धाराशिव करने को मंजूरी दी थी।

मंत्रिमंडल में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के मंत्री भी शामिल थे।

कांग्रेस की शहर इकाई के अध्यक्ष हिशाम उस्मानी ने कहा कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया क्योंकि औरंगाबाद का नाम बदलना ‘‘हमारी ऐतिहासिक पहचान को मिटाने का प्रयास’’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘औरंगाबाद के लोग फैसले से खुश नहीं हैं और मैं लोगों के साथ खड़ा हूं।’’

शहर इकाई के प्रवक्ता मोहसिन अहमद ने कहा कि उन्होंने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)