खेल की खबरें | गाबा में दर्शकों ने सिराज को ‘कीड़ा’ कहा : रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के शुरूआती दिन दर्शकों के एक समूह ने फिर से निशाना बनाया और उन्हें अपशब्द कहे तथा यहां एक अखबार में दावा किया गया कि उन्हें कुछ दर्शकों ने ‘कीड़ा’ कहा।

ब्रिसबेन, 15 जनवरी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के शुरूआती दिन दर्शकों के एक समूह ने फिर से निशाना बनाया और उन्हें अपशब्द कहे तथा यहां एक अखबार में दावा किया गया कि उन्हें कुछ दर्शकों ने ‘कीड़ा’ कहा।

इस घटना से कुछ दिन पहले सिराज को तीसरे ड्रा टेस्ट के तीसरे और चौथे दिन सिडनी क्रिकेट मैदान पर दर्शकों ने नस्लीय शब्द कहे थे। सिडनी में घटना के बाद छह लोगों को स्टेडियम से निकाल दिया गया था और क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने मेहमान टीम से माफी मांगी थी।

शुक्रवार को ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ की रिपोर्ट के अनुसार एक दर्शक ने कहा कि गाबा में दर्शकों के एक वर्ग ने सिराज को निशाना बनाया।

अखबार में दर्शक (नाम - केट) के हवाले से लिखा गया, ‘‘मेरे पीछे बैठा लड़का - वाशिंगटन और सिराज - दोनों को कीड़े बुला रहा था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसकी शुरूआत सिराज को निशाना बनाते हुए की गयी और एससीजी में जो हुआ, उसी की तर्ज पर था (जिसमें दर्शकों ने के सेरा, सेरा की धुन पर के शिराज, शिराज बोल का इस्तेमाल किया)। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन इस बार यह सिराज था। मुझे संदेह है कि यह महज संयोग नहीं है कि सिराज को एससीजी में हुई घटना के बाद निशाना बनाया जा रहा है। ’’

अखबार के अनुसार, एक बार तो भीड़ में से एक व्यक्ति को यह चिल्लाते हुए सुना गया, ‘‘सिराज, ‘गिव अस ए वेव’, ‘गिव अस ए वेव’, ‘गिव अस ए वेव’। सिराज तुम कीड़े (यू ब्लडी ग्रब)। ’’

सिडनी टेस्ट में सिराज की शिकायत के बाद करीब 10 मिनट के लिये खेल रूक गया था। बीसीसीआई ने भी मैच रैफरी से इसकी शिकायत दर्ज की थी।

सीए ने नस्लीय टिप्पणी करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई का वादा किया था जिसमें उन्हें आजीवन एससीजी से प्रतिबंधित करना भी शामिल था।

आईसीसी ने भी इस घटना की निंदा की थी और सीए से इस संदर्भ में कदम उठाने की रिपोर्ट मांगी थी।

पूर्व और मौजूदा खिलाड़ियों ने भी एससीजी पर घटना की निंदा की थी जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली, आस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन और कोच जस्टिन लैंगर भी शामिल थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान