जरुरी जानकारी | ध्यान फिनस्टॉक मामला: सेबी ने 81 निकायों पर लगाया 6.55 करोड़ रुपये जुर्माना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ध्यान फिनस्टॉक के द्वारा तरजीही आधार पर शेयरों के इश्यू का दुरुपयोग करने को लेकर 81 निकायों पर 6.55 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

नयी दिल्ली, 12 अगस्त बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ध्यान फिनस्टॉक के द्वारा तरजीही आधार पर शेयरों के इश्यू का दुरुपयोग करने को लेकर 81 निकायों पर 6.55 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

नियामक ने अपने ग्राहक को जानें (केवाईसी) दस्तावेजों, आम निर्देशन, मदों के हस्तांतरण और शेयरों की बाजार से परे अदला-बदली की जांच की। सेबी ने जांच में पाया कि ये निकाय आपस में एक-दूसरे के साथ जुड़ी हुए थे।

यह भी पढ़े | UPSC NDA Admit Card 2020 Download: यूपीएससी एनडीए का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे upsc.gov.in या upsconline.nic.in से करें डाउनलोड.

यह मामला 2013 में तरजीही आधार पर ध्यान फिनस्टॉक के शेयरों के इश्यू से संबंधित है।

सेबी ने ध्यान फिनस्टॉक के शेयरों में सौदे की जांच की और पाया कि कंपनी ने नवंबर 2013 में 49 निकायों को तरजीही आवंटन के तहत 10 रुपये के 64,25,000 शेयर जारी किये थे। तरजीही आवंटन पाने वाले इन 49 निकायों में से कंपनी से संबंधित निकायों ने शेयर खरीदने के लिये कई निकायों को पैसे उपलब्ध कराये।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out at COVID-19 care centre in Vijayawada: विजयवाड़ा में कोविड-19 फैसिलिटी सेंटर में आग लगने से 7 की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक, राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को देगी 50 लाख मुवाजा.

सेबी की जांच में पाया गया कि शेयरों का तरजीही आवंटन ध्यान फिनस्टॉक, उसके निदेशकों और कंपनी से संबंधित निकायों द्वारा फर्जी तरीके से किया गया था। इसके अलावा तरजीही आवंटन में शेयर पाने वाले निकाय मूल्य में हेरफेर करने में संलिप्त थे।

सेबी ने कहा कि ध्यान ग्रुप के साथ संबंध रखने वाले निकाय कृत्रिम तरीके से मूल्य को चढ़ाने के लिये शेयर की कीमतों में हेर-फेर करने में संलिप्त थे।

सेबी ने मंगलवार को जारी 178 पन्नों के अपने आदेश में कहा कि इस तरह इन निकायों ने ‘धोखाधड़ी और अनुचित व्यापार व्यवहार पर प्रतिबं’ के मानदंडों के प्रावधानों का उल्लंघन किया। अत: सेबी ने ध्यान फिनस्टॉक सहित 81 निकायों पर 5 लाख रुपये से लेकर 25 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया। इन निकायों पर कुल 6.55 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\