देश की खबरें | केरल में खदान ढहने से फंसे मजदूर को बचाने का प्रयास फिलहाल रुका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पथनमथिट्टा जिले में एक खदान स्थल में, भूस्खलन के बाद चट्टानों के नीचे फंस गए एक श्रमिक को बचाने के लिए मंगलवार सुबह पुन: शुरू किया गया अभियान दोपहर में अस्थायी रूप से रोक दिया गया।

पथनमथिट्टा (केरल), आठ जुलाई पथनमथिट्टा जिले में एक खदान स्थल में, भूस्खलन के बाद चट्टानों के नीचे फंस गए एक श्रमिक को बचाने के लिए मंगलवार सुबह पुन: शुरू किया गया अभियान दोपहर में अस्थायी रूप से रोक दिया गया।

जिला प्रशासन ने बताया कि घटनास्थल पर और अधिक चट्टानों के गिरने के कारण बचाव अभियान को रोकने का फैसला किया गया, जहां श्रमिक और खनन करने वाली मशीन दबी है।

अधिकारियों ने बताया कि कोल्लम जिले में करुणागप्पल्ली से एक बड़ी क्रेन के आने के बावजूद बचाव कार्य बहाल नहीं हो सका।

उन्होंने कहा कि अलप्पुझा से एक और बड़ी क्रेन और करुणागपल्ली से रस्सियां आने के बाद अभियान फिर शुरू किया जाएगा।

फिर से भूस्खलन होने के बाद सोमवार को बचाव अभियान रोक दिया गया था। हालांकि मंगलवार को सुबह सात बजे अभियान फिर शुरू किया गया।

यहां कोन्नी के पास पय्यानामों में एक खदान स्थल पर भूस्खलन के बाद एक श्रमिक की मौत हो गई और दूसरा श्रमिक चट्टानों के नीचे फंसा हुआ है।

मंगलवार सुबह विशेष बचाव दल के चार सदस्य रस्सियों के सहारे दुर्घटना स्थल के पास खुदाई करने वाली मशीन की जांच करने के लिए नीचे उतरे। इसी स्थान पर नीचे श्रमिक के फंसे होने की आशंका है।

बचावकर्मियों ने खुदाई करने वाली मशीन के ऊपर से कुछ छोटी चट्टानों को हाथ से हटाया और उसके बाद वे लोग वापस सुरक्षित स्थान पर चढ़ गए।

बाद में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उन्हें चट्टान के नीचे दबी खुदाई करने वाली मशीन के अंदर से कोई आवाज नहीं सुनी।

जिलाधिकारी प्रेम कृष्णन ने बताया कि बचावकर्मी वहां फंसी हुई खनन मशीन तक पहुंचे और ऐसी जगहों की तलाश की जहां से श्रमिक को रस्सियों के सहारे बाहर निकाला जा सके।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम करुणागप्पल्ली से 30 टन क्षमता वाली क्रेन मंगवा रहे हैं ताकि फंसी हुई खुदाई करने वाली मशीन को बाहर निकाला जा सके। इसके अलावा वैकल्पिक योजना के रूप में हम चट्टानों को हटाने के लिए अलाप्पुझा से एक बड़ी हिताची मशीन भी मंगवाने जा रहे हैं।’’

उन्होंने यह भी कहा कि बचावकर्मी यह नहीं बता पा रहे हैं कि खुदाई करने वाली मशीन के केबिन के अंदर कोई है या नहीं, क्योंकि उसके ऊपर बहुत बड़ी चट्टानें थीं।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि घटनास्थल पर मौजूद बचाव कर्मियों के अनुसार, अब भी छोटे-छोटे पत्थर गिर रहे हैं, इसलिए वे अब हाथ से चट्टानों को हटाने का अभियान सीमित कर रहे हैं और अब से मशीनों की मदद से काम करेंगे।

घटना उस वक्त हुई जब खनन कार्य के दौरान अचानक चट्टान और मिट्टी का एक हिस्सा खुदाई करने वाली एक मशीन पर गिर गया।

दुर्घटना के समय ओडिशा के दो श्रमिक महादेव और अजय राय मशीन के अंदर थे। एक शव बरामद किया गया है, लेकिन अब तक पीड़ित की औपचारिक पहचान नहीं हो पाई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड