देश की खबरें | एटीएस और पुलिस ने आजमगढ़ से दो अंतर्राज्यीय हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) और आजमगढ़ जिले की पुलिस ने साझा अभियान में अवैध हथियारों के दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

लखनऊ, 28 अक्टूबर उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) और आजमगढ़ जिले की पुलिस ने साझा अभियान में अवैध हथियारों के दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया कि उप्र एटीएस और आजमगढ़ पुलिस ने जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के फलाहनगर निवासी आफताब आलम और पतिला गौसपुर निवासी मैनुद्दीन शेख को आजमगढ़ से गिरफ्तार किया।

उन्‍होंने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवैध शस्त्रों के निर्माण और गन हाउस से कारतूस प्राप्त कर उनकी गैर कानूनी बिक्री में दोनों सक्रिय थे।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों की निशानदेही पर भारी मात्रा में निर्मित और अर्द्धनिर्मित अवैध हथियार, कारतूस व शस्त्र बनाने में उपयोग होने वाले सामान बरामद किये गये हैं। आरोपियों के खिलाफ आजमगढ़ के बिलरियागंज थाने में सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है।

पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी मैनुद्दीन के नेपाल, पाकिस्तान और दुबई से तार जुड़े होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने कई अहम सुराग दिये हैं।

पुलिस के मुताबिक, आफताब आलम पहले भी दो बार जेल जा चुका है और वह मैनुद्दीन से अवैध शस्‍त्र व कारतूस खरीद कर तस्करी करता था, जबकि मैनुद्दीन शेख काफी दिनों से आजमगढ़ में गन हाउस के गठजोड़ से अवैध असलहा व कारतूस की तस्करी करता था।

बयान के अनुसार, आरोपियों की निशानदेही पर 9 एमएम की एक पिस्तौल, .22 की एक पिस्तौल, एक दोनाली बंदूक, तीन तमंचों के अलावा बड़ी संख्या में कारतूस व शस्त्र बनाने के सामान बरामद किये गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी