खेल की खबरें | एटलेटिको खिताब से एक जीत दूर, बार्सिलोना बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एटलेटिको की स्पेनिश खिताब जीतने की उम्मीदों पर एक समय पानी फिरता नजर आ रहा था था लेकिन सुआरेज ने 88वें मिनट में निर्णायक गोल दाग दिया।

एटलेटिको की स्पेनिश खिताब जीतने की उम्मीदों पर एक समय पानी फिरता नजर आ रहा था था लेकिन सुआरेज ने 88वें मिनट में निर्णायक गोल दाग दिया।

इससे पहले रीनन लोडी ने 82वें मिनट में बराबरी का गोल किया था। ओसासुना की तरफ से एंटे बुडमीर ने 75वें मिनट में गोल दागा था।

इस जीत से एटलेटिको अंतिम दौर से पहले अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रीयाल मैड्रिड से दो अंक आगे हो गया है। रीयाल ने नाचो के 68वें मिनट में किये गये गोल की मदद से एथलेटिक बिलबाओ को 1-0 से हराकर स्वयं को खिताब की दौड़ में बनाये रखा।

सेल्टा विगो से 2-1 से हारने के कारण बार्सिलोना खिताब की दौड़ से बाहर हो गया है।

एटलेटिको को खिताब हासिल करने के लिये अंतिम दौर में जीत की जरूरत है जबकि रीयाल मैड्रिड को जीत दर्ज करने के अलावा एटलेटिको की हार की दुआ करनी होगी।

एटलेटिको का सामना 23 मई को वेल्लाडोलिड जबकि रीयाल का इसी दिन विल्लारीयाल से होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट