खेल की खबरें | एटीके-एमबी ने मुख्य कोच हबास को हटाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व चैम्पियन एटीके मोहन बागान ने शनिवार को अपने सबसे सफल कोच एंटोनियो लोपेज हबास से अलग होने का फैसला किया।

कोलकाता, 18 दिसंबर पूर्व चैम्पियन एटीके मोहन बागान ने शनिवार को अपने सबसे सफल कोच एंटोनियो लोपेज हबास से अलग होने का फैसला किया।

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के मौजूदा सत्र में खराब प्रदर्शन के कारण क्लब ने यह फैसला किया।

हबास पहले कोच हैं जो आईएसएल में दो बार खिताब जीत चुके हैं। मौजूदा आईएसएल सत्र में पिछले चार मैचों में स्टार खिलाड़ियों से सुसज्जित टीम कोई जीत दर्ज नहीं कर सकी जिससे टीम तालिका में नीचे खिसक गयी।

क्लब ने अपनी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘एटीके एमबी ने एंटोनियो हबास को एटीके मोहन बागान के मुख्य कोच पद से रिलीज कर दिया है। ’’

इसके अनुसार मैनुअल कास्कालाना अंतरिम कोच होंगे जो सहायक कोच हैं।

हबास ने 2014 में एटलेटिको डि कोलकाता को शुरूआती चरण का खिताब दिलाया था। हबास के मार्गदर्शन में एटीके अगले सत्र में अंतिम चार तक पहुंची।

फिर 2019 में दूसरे कार्यकाल के दौरान उन्होंने टीम को दूसरा खिताब दिलाया। इस तरह वह किसी क्लब को दो ट्राफी दिलाने वाले पहले मैनेजर बन गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Streaming In India: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match MYS Stadium Pitch Report: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज बिखेरेंगे जलवा या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

West Bengal Assembly Election 2026: PM मोदी का TMC पर बड़ा आरोप, कहा- 15 साल में इस सरकार ने भय और भ्रष्टाचार से हर परिवार को किया भयभीत; VIDEO