देश की खबरें | आतिशी ने सुविधाओं का जायजा लेने के लिए रंगपुरी पहाड़ी का दौरा किया, उपराज्यपाल ने बताई थीं खामियां

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के सक्सेना और सत्तारूढ़ ‘आम आदमी पार्टी’ के बीच सहयोग का दुलर्भ दृश्य देखने को मिला, जहां मुख्यमंत्री आतिशी ने रंगपुरी पहाड़ी का रविवार को दौरा किया और वहां लोगों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उपराज्यपाल ने यह मुद्दा उठाया था।

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के सक्सेना और सत्तारूढ़ ‘आम आदमी पार्टी’ के बीच सहयोग का दुलर्भ दृश्य देखने को मिला, जहां मुख्यमंत्री आतिशी ने रंगपुरी पहाड़ी का रविवार को दौरा किया और वहां लोगों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उपराज्यपाल ने यह मुद्दा उठाया था।

फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सक्सेना ने शनिवार को रंगपुरी पहाड़ी का दौरा किया था और सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने क्षेत्र के लोगों, विशेषकर महिलाओं की दुर्दशा को दिखाया था।

उपराज्यपाल ने कहा था कि राजधानी में लाखों लोगों की बेबसी और दयनीय जीवन को फिर से देखना बेहद निराशाजनक और परेशान करने वाला रहा।

उन्होंने स्थानीय महिलाओं की परेशानियों का जिक्र किया, जो ऐसे क्षेत्रों में रहने के लिए मजबूर हैं जहां सड़कों पर सीवर का पानी भरा रहता है और बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।

उपराज्यपाल ने कहा था कि बुराड़ी, किराड़ी, कलंदर कॉलोनी, संगम विहार, मुंडका और गोकुलपुरी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भी पहले यही हालात देखे गए थे।

उन्होंने कहा था, ‘‘मैं पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान मुख्यमंत्री और दिल्ली सरकार के संबंधित मंत्रियों से आग्रह करता हूं कि वे इन क्षेत्रों का दौरा करें और खुद इन नारकीय परिस्थितियों को देखें। उन्हें इस दयनीय स्थिति को सुधारने के तुरंत कदम उठाने चाहिए।’’

‘आप’ के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कमियों को उजागर करने के लिए उपराज्यपाल सक्सेना को धन्यवाद दिया और कहा कि दिल्ली सरकार सुधार के लिए कदम उठाएगी।

केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘इससे पहले उपराज्यपाल ने नांगलोई-मुंडका रोड की खराब हालत का हवाला दिया था। सड़क बन गई है और मुख्यमंत्री आतिशी जल्द ही इसका उद्घाटन करेंगी। मैं उपराज्यपाल से आग्रह करता हूं कि वे हमें कमियों के बारे में बताएं और हम उन्हें ठीक करेंगे।’’

उपराज्यपाल ने हितधारकों से एकजुट होकर दिल्ली को फिर से महान बनाने का आह्वान किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\