जरुरी जानकारी | एटीएफ की कीमत में 1.2 प्रतिशत की वृद्धि, वाणिज्यिक एलपीजी 30 रुपये सस्ता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों के अनुरूप विमान ईंधन की कीमत में सोमवार को 1.2 प्रतिशत की वृद्धि की गई।

नयी दिल्ली, एक जुलाई अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों के अनुरूप विमान ईंधन की कीमत में सोमवार को 1.2 प्रतिशत की वृद्धि की गई।

हालांकि, होटल तथा रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले वाणिज्यिक एलपीजी (19 किलोग्राम) सिलेंडर की कीमत में 30 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की गई।

सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में विमानन ईंधन (एटीएफ) की कीमत 1,179.37 रुपये प्रति किलोलीटर या 1.2 प्रतिशत बढ़कर 96,148.38 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई।

इससे पहले एक जून को विमान ईंधन की कीमत में 6.5 प्रतिशत (6,673.87 रुपये प्रति किलोलीटर) की भारी कटौती की गई थी।

मुंबई में एटीएफ की कीमत 88,834.27 रुपये प्रति किलोलीटर से बढ़ाकर 89,908.30 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई।

हर राज्य में स्थानीय करों के आधार पर कीमतें अलग-अलग होती हैं।

इसके साथ ही तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत 30 रुपये घटाकर 1,646 रुपये प्रति 19 किलोग्राम सिलेंडर कर दी है।

कीमतों में कटौती लगातार चौथी बार की गई है। इससे पहले एक जून को 69 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की गई थी। एक मई को 19 रुपये प्रति सिलेंडर और एक अप्रैल को 30.5 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की गई थी।

हालांकि, घरेलू उपयोग में आने वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम पर यथावत है।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) हर महीने की पहली तारीख को मानक अंतरराष्ट्रीय ईंधन और विदेशी विनिमय दर के औसत मूल्य के आधार पर एटीएफ और रसोई गैस की कीमतों में संशोधन करती हैं।

पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। मार्च के मध्य में कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\