देश की खबरें | अटल सुरंग से लाहौल-स्पीति में अभूतपूर्व विकास होगा: जयराम ठाकुर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन अक्टूबर को रोहतांग की अटल सुरंग का उद्घाटन करने के बाद राज्य की लाहौल घाटी अभूतपूर्व विकास की गवाह बनेगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिमला, 23 सितम्बर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन अक्टूबर को रोहतांग की अटल सुरंग का उद्घाटन करने के बाद राज्य की लाहौल घाटी अभूतपूर्व विकास की गवाह बनेगी।

मुख्यमंत्री ने लाहौल-स्पीति तांडी पंचायत में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस सुरंग का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदृष्टि के चलते किया गया है।

यह भी पढ़े | Bihar Deputy CM Sushil Modi Statement on COVID-19: बिहार के सीएम सुशील मोदी बोले-वायु प्रदूषण से बढ़ जाता है कोविड-19 संक्रमण का खतरा.

उन्होंने कहा कि रोहतांग में सुरंग के उद्घाटन के साथ ही घाटी में समृद्धि के युग की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल विकास का प्रतीक है, बल्कि दुनिया के लिए प्रौद्योगिकी का एक प्रतिमान भी है।

उन्होंने कहा कि सुरंग का रणनीतिक महत्व है और प्रधानमंत्री मोदी इसका उद्घाटन करने के लिए तीन अक्टूबर को राज्य का दौरा करेंगे।

यह भी पढ़े | Mumbai Rains: भारी बारिश के चलते पानी-पानी हुई मुंबई, कई जगहों पर जलभराव के कारण बढ़ी लोगों की दिक्कतें (Watch Pics & Videos).

इससे पहले मुख्यमंत्री ने केलांग में लाहौल-स्पीति जिले के अधिकारियों के साथ उद्घाटन समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ठाकुर ने कहा कि सुरंग के निर्माण से पहले, लाहौल घाटी को खराब मौसम के कारण लगभग छह महीने तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया जाता था, लेकिन अब लोगों के पास एक सुविधा होगी जो पूरे वर्ष आवाजाही को संभव बनाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को कोविड​​-19 के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं को ध्यान में रखते हुए, वीवीआईपी यात्राओं के लिए विशेष व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\