विदेश की खबरें | मध्य गाजा में इजराइल के हमले में कम से कम 35 व्यक्ति मारे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजराइल की सेना ने गाजा के कई क्षेत्रों को निशाना बनाया। यह हमला ऐसे समय किया गया जब देश के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक दिन पहले ही कहा था कि युद्ध "कई और महीनों" तक जारी रहेगा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इजराइल की सेना ने गाजा के कई क्षेत्रों को निशाना बनाया। यह हमला ऐसे समय किया गया जब देश के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक दिन पहले ही कहा था कि युद्ध "कई और महीनों" तक जारी रहेगा।

सेना ने कहा कि इजराइली सेना गाजा के दूसरे सबसे बड़े शहर, खान यूनिस में कार्रवाई कर रही है। निवासियों ने छोटे क्षेत्र के मध्य भाग में हमलों की सूचना दी।

युद्ध ने व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका उत्पन्न कर दी है। अमेरिकी सेना ने रविवार को कहा कि उसने लाल सागर में यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा एक कंटेनर जहाज की ओर दागी गई दो जहाज-रोधी बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराया।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि कुछ घंटे बाद, चार नावों ने उसी जहाज पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन अमेरिकी सेना ने गोलीबारी की, जिसमें चालक दल के कई सशस्त्र सदस्य मारे गए।

इजराइली अधिकारियों के अनुसार, इजराइल का कहना है कि वह गाजा में हमास की शासन और सैन्य क्षमताओं को नष्ट करना चाहता है, जहां से हमास ने 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजराइल पर हमला किया था, जिसमें 1,200 लोग मारे गए थे और 240 लोगों को बंधक बना लिया गया था।

हमास शासित गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजराइल के अभूतपूर्व हवाई और जमीनी हमले में अब तक 21,600 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं और 55,000 से अधिक अन्य घायल हुए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मध्य गाजा के ज़्वेदा क्षेत्र में, एक इजराइली हवाई हमले में कम से कम 13 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। शवों को सफेद प्लास्टिक में लपेटकर एक अस्पताल के सामने रखा गया था।

हुसैन सियाम के रिश्तेदार मृतकों में शामिल थे। हुसैन ने कहा, ‘‘इजराइली युद्धक विमानों ने पूरे परिवार पर बमबारी की।’’

इजराइली सेना ने कहा कि वह खान यूनिस में आतंकवादियों से जूझ रही है, जहां इजराइल का मानना ​​है कि हमास नेता छिपे हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी