Pakistan: रसायन कारखाने में आग लगने से करीब 15 श्रमिकों की मौत

पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कराची में शुक्रवार को एक रसायन कारखाने में भीषण आग लग जाने से कम से कम 15 श्रमिकों की मौत हो गई. मीडिया खबरों में यह जानकारी दी गयी है. जियो टीवी की खबर के अनुसार, अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब शहर के मेहरान इलाके में रसायन के एक ड्रम में आग लग गई और फैक्टरी में फैल गई.

आग (Photo Credits: ANI)

कराची, 27 अगस्त: पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कराची में शुक्रवार को एक रसायन कारखाने में भीषण आग लग जाने से कम से कम 15 श्रमिकों की मौत हो गई. मीडिया खबरों में यह जानकारी दी गयी है. जियो टीवी की खबर के अनुसार, अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब शहर के मेहरान इलाके में रसायन के एक ड्रम में आग लग गई और फैक्टरी में फैल गई.

एक बचाव अधिकारी फैसल एदी ने कहा कि 15 शव निकाले गए हैं और जाहिर तौर पर किसी शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी. जियो टीवी से कारखाना के एक कर्मचारी शाहिद ने कहा, ‘‘हम इमारत के अंदर थे और हमने काम करना शुरू कर दिया था, तभी आग लगी और तेजी से फैल गयी. हम मदद के लिए चिल्लाए लेकिन किसी ने हमारी नहीं सुनी. ”उन्होंने बताया कि मरने वालों में चार भाई भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- विदेश की खबरें | अफगानिस्तान से आने वाले 4,000 लोगों के ठहरने की व्यवस्था कर रहा है पाकिस्तान

कराची के प्रशासक मुर्तजा वहाब ने कहा कि दमकल विभाग को सुबह 10:09 बजे आग लगने की सूचना मिली और एक मिनट बाद ही गाड़ियां भेज दी गयीं. उन्होंने उन खबरों को खारिज कर दिया कि आग बुझाने के लिए दमकल विभाग ने देरी की. उन्होंने पुष्टि की कि आग बुझा दी गई है और अधिकांश पीड़ितों की मौत दम घुटने के कारण हुयी.

पुलिस ने बताया कि अब तक 15 श्रमिकों के शव बरामद किए गए हैं और अब भी कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है. आग बुझाने की कोशिश में दो दमकलकर्मी घायल हो गए. मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुबीन अहमद के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि आग पर काबू पा लिया गया है. मुबीन ने कहा कि कारखाने की छत पर ताला लगा हुआ था और कारखाने में प्रवेश करने का एक ही रास्ता था, जिससे कामगारों का बचना मुश्किल हो गया.

यह भी पढ़ें- विदेश की खबरें | सुनिश्चित करें कि पाकिस्तान में अस्थिरता ना लाए तालिबान : अमेरिकी सांसदों ने बाइडन से कहा

डॉन समाचार पत्र की खबर के मुताबिक सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने कराची के आयुक्त और श्रम विभाग से घटना के संबंध में रिपोर्ट मांगी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड