विदेश की खबरें | काहिरा में पांच मंजिला रिहायशी इमारत ढही, कम से कम 12 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों के मुताबिक घटनास्थल पर बचाव कर्मियों ने इमारत के मलबे में तलाशी शुरू कर दी है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अधिकारियों के मुताबिक घटनास्थल पर बचाव कर्मियों ने इमारत के मलबे में तलाशी शुरू कर दी है।

मिस्र में इमारतों का ढहना आम बात है, जहां झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाकों, गरीब शहरी इलाकों और ग्रामीण इलाकों में घटिया स्तर का निर्माण और रखरखाव की कमी व्यापक रूप से मिलती है।

मिस्र की सरकारी समाचार एजेंसी ‘एमईएनए’ की खबर के मुताबिक बचाव दल ने काहिरा के पड़ोसी शहर हदाक अल-कुब्बा में इमारत के मलबे के नीचे से शव बरामद किए। हादसे की जगह शहर के केंद्र से लगभग 3.2 किलोमीटर दूर है।

एमईएनए ने कहा कि जीवित बचे चार लोगों को भी अस्पताल ले जाया गया और अधिकारियों ने पड़ोस की इमारत को खाली करा लिया।

मिस्र के सामाजिक एकजुटता मंत्रालय ने कहा कि वह इस हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को 60,000 मिस्र पाउंड (लगभग 1,940 अमेरिकी डॉलर) की सहायता राशि देगा। मंत्रालय ने यह भी कहा कि वह घायलों को सहायता पहुंचाएगा और आस-पास की संपत्तियों को हुए नुकसान की निगरानी कर रहा है।

स्थानीय खबरों के अनुसार पुलिस बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और बचाव दल संभावित जीवित बचे लोगों की तलाश में मलबे की तलाशी ले रहे हैं।

इमारत ढहने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट