विदेश की खबरें | जर्मनी के रिहायशी इमारत में धमाके से 12 लोग घायल : अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नार्थ राइन वेस्टफेलिया के आंतरिक मामलों के मंत्री हेबर्ट रायल ने क्षेत्रीय विधायिका को बताया कि रांटिगन स्थित बहुमंजिला इमारत में हुए धमाके में 10 दमकल कर्मी और दो पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

नार्थ राइन वेस्टफेलिया के आंतरिक मामलों के मंत्री हेबर्ट रायल ने क्षेत्रीय विधायिका को बताया कि रांटिगन स्थित बहुमंजिला इमारत में हुए धमाके में 10 दमकल कर्मी और दो पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं।

रायल ने बताया कि दो निवासियों की संदिग्ध गतिविधियों की सुबह सूचना मिली थी जिसके बाद दमकल कर्मी व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अपार्टमेंट का जबरन दरवाजा खोला तो एक व्यक्ति ने अज्ञात वस्तु का इस्तेमाल कर धमाका कर दिया।

टेलीविजन चैनल द्वारा प्रसारित घटनास्थल की तस्वीरों में दिख रहा है कि पुलिस के निशानेबाज सड़क की दूसरी ओर मौजूद बिल्डिंग की बालकनी में तैनात हैं और इमारत की ऊपरी मंजिल से धुंआ निकल रहा है।

पुलिस ने कहा कि कार्रवाई जारी है और तत्काल विस्तृत जानकारी नहीं दे सकते हैं।

गौरतलब है कि राज्य की राजधानी डसेलडॉर्फ़ के उत्तर पूर्वी हिस्से में राटिंगन शहर अवस्थित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\