विदेश की खबरें | पीओके के गिलगित-बाल्टिस्तान में बाढ़ संबंधी घटनाओं में कम से कम 10 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में बाढ़ से संबंधित घटनाओं में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। पूरे क्षेत्र में खोज और बचाव अभियान जारी है। रविवार को मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 27 जुलाई पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में बाढ़ से संबंधित घटनाओं में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। पूरे क्षेत्र में खोज और बचाव अभियान जारी है। रविवार को मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है।

डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सोमवार को बादल फटने से आई बाढ़ ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें कहा गया है कि इससे भूस्खलन हुआ, दर्जनों लोग फंस गए और 500 से अधिक घरों, सड़कों और अन्य बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा।

गिलगित-बाल्टिस्तान सरकार के प्रवक्ता फैजुल्लाह फाराक ने कहा कि सोमवार से बाढ़ से संबंधित विभिन्न घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई है।

मूसलाधार बारिश के कारण नारन घाटी में बाबूसर टॉप के आसपास 7-8 किलोमीटर के दायरे में अचानक बाढ़ आयी और भूस्खलन हुआ।

फाराक ने कहा, "बाबूसर में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है, जबकि डायमर की थोरे घाटी में दो और अस्तोर जिले में एक व्यक्ति की मौत की खबर है।"

तलाशी अभियान के बारे में फाराक ने कहा, "बाबूसर घाटी में 10 से 12 पर्यटक लापता हो सकते हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\