राष्ट्रीय पेंशन योजना, अटल पेंशन योजना के तहत परिसंपत्तियां 4.17 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची

पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के आंकड़ों के मुताबिक 31 मार्च 2020 को केंद्र सरकार के 21.20 लाख और राज्य सरकारों के 47.54 लाख कर्मचारी एनपीएस के सदस्य थे।

मुंबई, 13 अप्रैल राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) और अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के प्रबंधन अधीन कुल परिसंपत्तियां 31 मार्च 2020 तक 4.17 लाख करोड़ पर पहुंच गयी। इस तिथि को इन योजनाओं के तहत पंजीकृत पेंशन-योजना-अंशधारकों की संख्या लगभग 3.45 करोड़ थी।

पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के आंकड़ों के मुताबिक 31 मार्च 2020 को केंद्र सरकार के 21.20 लाख और राज्य सरकारों के 47.54 लाख कर्मचारी एनपीएस के सदस्य थे।

आंकड़ों के अनुसार, ‘‘ एनपीएस की प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियों में केंद्र सरकार के कर्मचारियों की हिस्सेदारी 1.38 लाख करोड़ रुपये और राज्य सरकार के कर्मचारियों की हिस्सेदारी 2.11 लाख करोड़ रुपये थ्री। कर्मचारी इस पेंशन योजना के लिए मासिक अंशदान करते हैं।’’

सरकारी कर्मचारियों के अलावा कुल 22.26 लाख आम नागरिकों ने भी एनपीएस में पंजीकरण कराया है। इसमें 12.52 लाख लोगों ने व्यक्तिगत तौर पर जबकि 7,571 कॉरपोरेट इकाइयों के 9.74 लाख कर्मचारी भी इस योजना के दायरे में आते हैं।

वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान एनपीएस के तहत 5.4 लाख नए उपयोक्ता जुड़े। वहीं 1,617 नयी कॉरपोरेट या गैर-सरकारी इकाइयों ने भी पंजीकरण कराया।

पीएफआरडीए के चेयरमैन सुप्रतिम बंधोपाध्याय ने एक बयान में कहा, ‘‘ पिछले वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान अंशधारकों के पंजीकरण में हमने 43 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।’’

इसी तरह अटल पेंशन योजना के तहत प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां 31 मार्च 2020 को 10,526 करोड़ रुपये रहीं। जबकि इसके अशंधारकों की संख्या 2.11 करोड़ रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\