देश की खबरें | कर्नाटक में विधानसभा उपचुनाव: कोविड-19 से संक्रमित लोगों के लिए डाक मतपत्र की सुविधा उपलब्ध होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में विधानसभा उपचुनावों और विधान परिषद चुनाव के लिए डाक मतपत्र विकल्प की सुविधा उन लोगों के लिए भी उपलब्ध होगी जो कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं या घरों में पृथक-वास में है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 10 अक्टूबर कर्नाटक में विधानसभा उपचुनावों और विधान परिषद चुनाव के लिए डाक मतपत्र विकल्प की सुविधा उन लोगों के लिए भी उपलब्ध होगी जो कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं या घरों में पृथक-वास में है।

डाक मतपत्र की सुविधा दिव्यांग व्यक्तियों और बुजुर्गों के लिए है और अब यह कोविड-19 से संक्रमित लोगों के लिए भी होगी।

यह भी पढ़े | Bihar: बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दिवंगत नेता RamVilas Paswan को ‘भारत रत्न’ देने की लगाई गुहार.

बेंगलुरु शहरी जिले में राजराजेश्वरी नगर और तुमकुरु जिले में सिरा में 11 नवम्बर को उपचुनाव होने जा रहे है जबकि चार विधान परिषद सीटों पर 28 अक्टूबर को चुनाव प्रस्तावित है।

कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार निर्वाचन अधिकारी को निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के लिए निर्धारित तिथि से पहले डाक मतपत्र देने और उक्त मतदाता से एकत्र करने की व्यवस्था करनी होगी।

यह भी पढ़े | CM अरविंद केजरीवाल ने डेंगू के खिलाफ छेड़ी जंग, दिल्ली में ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ महाअभियान से मच्छरों का किया जाएगा सफाया.

आदेश में कहा गया है कि ऐसे मतदाताओं से डाकमत पत्र लेने के लिए आवेदन के साथ प्रमाण पत्र की एक प्रति या सक्षम स्वास्थ्य अधिकारियों के ऐसे निर्देशों के साथ होना चाहिए, जिसमें यह दर्ज हो कि मतदाता कोविड-19 के राज्य में अस्पताल में भर्ती है या राज्य में पृथक-वास में है।

चुनावों के मद्देनजर चुनाव आयोग ने मतदाताओं के लिए मास्क, सेनिटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग और सामाजिक दूरी बनाये रखना अनिवार्य कर दिया है।

चुनाव अधिकारियों को ‘फेस शिल्ड’ और दस्ताने पहनने चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू