देश की खबरें | असम : बाढ़ से दो लोगों की मौत, 1.55 लाख लोग प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बारिश में कमी आने से सोमवार को बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावितों की संख्या घटकर 1.55 लाख हो गई है, लेकिन आज दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। आधिकारिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

गुवाहाटी, 26 जून असम में बारिश में कमी आने से सोमवार को बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावितों की संख्या घटकर 1.55 लाख हो गई है, लेकिन आज दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। आधिकारिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

उल्लेखनीय है कि गत शनिवार को बाढ़ से 4.07 लाख और रविवार को 2.07 लोग प्रभावित थे।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) द्वारा जारी दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के मुताबिक बारपेटा जिले में बाढ़ के पानी में डूबने से दो लोगों की मौत की खबर है। इसी के साथ इस साल बाढ़ संबंधी घटनाओं में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक 11 जिलों में बाढ़ से कुल 1,55,896 लोग प्रभावित हैं जिनमें 73,915 पुरुष, 70,346 महिलाएं और 11,935 बच्चे प्रभावित हुए हैं।

एएसडीएमए के मुताबिक बाढ़ से बजाली, बक्सा, बारपेटा, दरांग, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, कामरूप, लखीमपुर, नगांव, नलबाड़ी और तामुलपुर जिले प्रभावित हुए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक ब्रह्मपुत्र नदी और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में कमी आई है और वे कहीं भी खतरे के निशान से ऊपर नहीं बह रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका