गुवाहाटी, 28 नवंबर नगालैंड में आयोजित होने वाला 10 दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘होर्नबिल’ में इस साल असम भागीदार राज्य होगा। दोनों पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अगले महीने की शुरुआत में होने वाले कार्यक्रम के भागीदार देश जर्मनी, अमेरिका और कोलंबिया होंगे।
नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि इस साल महोत्सव के लिए असम भागीदार राज्य होगा।
उन्होंने कहा, “ असम के माननीय मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा जी की सकारात्मक प्रतिक्रिया और इस भागीदारी को वास्तविक बनाने के लिए उनके प्रति मेरा आभार।”
महोत्सव में असम की भागीदारी पर रियो की पोस्ट साझा करते हुए शर्मा ने कहा, ''यह महोत्सव पूर्वोत्तर की साझा सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाले सबसे बड़े मंचों में से एक बनकर उभरा है।''
यह कार्यक्रम राज्य की राजधानी कोहिमा से करीब 12 किमी दूर किसामा के ‘नगा हेरिटेज विलेज’ में हर साल एक से 10 दिसंबर तक आयोजित किया जाता है। इस साल इसका 24वां संस्करण है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY