देश की खबरें | असम : उपचुनाव से पहले हुई हिंसा से हिला सामागुरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में सामागुरी विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले हिंसा की घटनाओं के बीच सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी दल कांग्रेस ने पिछले 24 घंटे में एक-दूसरे के समर्थकों को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नगांव (असम), 10 नवंबर असम में सामागुरी विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले हिंसा की घटनाओं के बीच सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी दल कांग्रेस ने पिछले 24 घंटे में एक-दूसरे के समर्थकों को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह भी आरोप लगाया गया कि हिंसा पर रिपोर्टिंग करने गए तीन पत्रकारों से कांग्रेस समर्थकों ने मारपीट की। हिंसा की यह घटना शनिवार को हुई।

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कांग्रेस पर भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने के लिए ‘‘अंधेरे की आड़ में हिंसा करने’’ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसी को भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने नहीं दिया जाएगा।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमें सामागुरी के मारी पुठिखैती गांव में गोलीबारी की घटना की जानकारी मिली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के एक कार्यकर्ता के घर से सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक जीतू गोस्वामी के वाहन पर गोली चलाई गई।’’

उन्होंने बताया कि वाहन में गोस्वामी और भाजपा नेता सुरेश बोरा यात्रा कर रहे थे। हालांकि, घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ।

अधिकारी ने बताया, ‘‘वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पूर्व आंचलिक पंचायत सदस्य इस्माइल हुसैन के बेटे इमामुद्दीन पर गोली चलाई, जिससे उन्हें पैर में चोट आई है।’’

उन्होंने बताया कि घायल इमामुद्दीन को एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी के मुताबिक, आरोपों की पुष्टि की जा रही है।

एक अन्य घटना में निर्दलीय उम्मीदवार मुसब्बिर अली अहमद कटिमारी ग्रांट इलाके में अपने घर के पास सड़क पर बेहोशी की हालत में गंभीर रूप से घायल मिले। अहमद के समर्थक उन्हें तुरंत नगांव ले गए, जहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है।

उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने धुबरी से सांसद रकीबुल हुसैन के बेटे तंजील को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा ने डी रंजन शर्मा को मैदान में उतारा है।

उदमारी गांव में रविवार को तंजील की ‘एसयूवी’ कार पर भाजपा समर्थकों ने कथित तौर पर हमला किया, जिससे उन्हें चाय बागान में चुनाव प्रचार से लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।

नगांव जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत कुमार सैकिया ने ‘पीटीआई-’ से कहा, “हमने तंजील की गाड़ी पर हमले के संबंध में निर्वाचन आयोग से शिकायत की है और सामागुरी थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। हम हमले के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील करते हैं और निर्वाचन अधिकारियों से शाम छह बजे चुनाव संबंधी प्रचार बंद कराने का अनुरोध करते हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\