देश की खबरें | असम: राभा हसोंग स्वायत्त परिषद चुनाव में राजग की सत्ता बरकरार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राभा हसोंग स्वायत्त परिषद (आरएचएसी) के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-राभा हसोंग जौथा मंच (आरएचजेएम) गठबंधन ने 36 में से 33 सीट पर जीत हासिल कर सत्ता बरकरार रखी है। असम राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को यह जानकारी दी।
गुवाहाटी, पांच अप्रैल राभा हसोंग स्वायत्त परिषद (आरएचएसी) के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-राभा हसोंग जौथा मंच (आरएचजेएम) गठबंधन ने 36 में से 33 सीट पर जीत हासिल कर सत्ता बरकरार रखी है। असम राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को यह जानकारी दी।
भाजपा ने छह और उसके सहयोगी ने 27 सीट पर जीत हासिल कीं। जबकि कांग्रेस ने एक सीट और दो निर्दलीय भी चुनाव में विजयी हुए।
भाजपा ने एक सीट पर निर्विरोध जीत दर्ज की है।
मतगणना शुक्रवार को शुरू हुई और अंतिम परिणाम शनिवार को घोषित किये गये।
दो अप्रैल को 33 सीट पर मतदान हुआ था, जबकि तीन सीट पर निर्विरोध फैसला हुआ।
बुधवार को हुए मतदान में 4.46 लाख मतदाताओं में से लगभग 69 प्रतिशत ने वोट दिया था।
राभा हसोंग स्वायत्त परिषद निर्वाचन क्षेत्र कामरूप और गोलपारा जिलों में फैले हुए हैं।
मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने परिषद चुनावों के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “पिछले पांच वर्षों में, असम में छह स्वायत्त परिषदों के चुनाव हुए हैं।”
उन्होंने कहा, “कुल 188 सीट में से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 151 पर जीत दर्ज की है। ये नतीजे बोडो, राभा, तिवा, देवरी, कार्बी और दिमासा के मूल समुदायों का प्रतिनिधित्व करते हैं।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)