देश की खबरें | असम प्रदेश कांग्रेस ने जरूरी चीज़ों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में विपक्षी कांग्रेस ने जरूरी चीज़ों की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ सोमवार को पूरे राज्य में प्रदर्शन किया और इसे नियंत्रित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली प्रदेश और केंद्र सरकार से कार्रवाई की मांग की।
गुवाहाटी, 31 जुलाई असम में विपक्षी कांग्रेस ने जरूरी चीज़ों की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ सोमवार को पूरे राज्य में प्रदर्शन किया और इसे नियंत्रित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली प्रदेश और केंद्र सरकार से कार्रवाई की मांग की।
पार्टी ने संबंधित जिला आयुक्तों के माध्यम से राज्य और केंद्र की सरकारों को ज्ञापन भी सौंपे।
गुवाहाटी में विरोध प्रदर्शन में भाग लेते हुए, पार्टी विधायक जाकिर हुसैन सिकदर ने कहा, "सभी चीज़ों की कीमतें बढ़ गई हैं, चाहे वह पेट्रोल हो, डीज़ल हो या दवाएं। जब राज्य और केंद्र में कांग्रेस सत्ता में थी, तब की कीमतों की तुलना भाजपा के कार्यकाल की कीमतों से नहीं की जा सकती।"
उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र व राज्य की सरकारों को जनता के बारे में सोचना चाहिए। मौजूदा कीमतों पर लोग चीजें नहीं खरीद सकते हैं। परिवारों की आय सभी घरेलू खर्चों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है।"
सिकदर ने सरकार से बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने की मांग की। प्रदेश कांग्रेस की महिला इकाई की प्रमुख मीरा बोरठाकुर गोस्वामी ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया तथा सरकार से जरूरी चीज़ों की बढ़ती कीमत को काबू करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मूल्य वृद्धि से मध्य वर्ग और गरीब लोग प्रभावित हुए हैं।
कुछ प्रदर्शनकारी असली एलपीजी सिलेंडर लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे। इतना ही नहीं, उन्होंने तख्तियां भी थामी हुई थीं, जिनपर महंगाई-विरोधी नारे अंकित थे। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी भी की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)