देश की खबरें | असम : उच्च न्यायालय को उत्तरी गुवाहाटी में स्थानांतरित करने के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुवाहाटी उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के सदस्यों ने उच्च न्यायालय को ब्रह्मपुत्र नदी के पार उत्तरी गुवाहाटी में स्थानांतरित करने का विरोध करते हुए मंगलवार को प्रदर्शन किया।

गुवाहाटी, 27 जून गुवाहाटी उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के सदस्यों ने उच्च न्यायालय को ब्रह्मपुत्र नदी के पार उत्तरी गुवाहाटी में स्थानांतरित करने का विरोध करते हुए मंगलवार को प्रदर्शन किया।

अदालत के एक अधिकारी ने बताया कि वकीलों के विरोध प्रदर्शन में भाग लेने से सत्र अदालत का कामकाज प्रभावित हुआ, हालांकि उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई।

बार एसोसिएशन के वकीलों ने शहर के लतासिल इलाके में पुराने उच्च न्यायालय भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

गुवाहाटी उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मृदुल कुमार चौधरी ने कहा कि 23 मई को एक अधिसूचना जारी की गई थी, जिसमें कहा गया था कि उच्च न्यायालय को उत्तरी गुवाहाटी के रंगमहल में स्थानांतरित किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “यह अधिसूचना अचानक आयी, जबकि वर्तमान परिसर को लेकर किसी भी कठिनाई या परेशानी के बारे में वकीलों या वादियों की ओर से कोई शिकायत नहीं थी।”

चौधरी ने कहा कि परिसर को गुवाहाटी से उत्तरी गुवाहाटी में स्थानांतरित करने में कोई सार्वजनिक हित शामिल नहीं है और इसका कारण यह बताया जा रहा है कि विस्तार की आवश्यकता है क्योंकि वर्तमान परिसर में अदालती कार्यवाही और वकीलों के लिए पर्याप्त जगह नहीं है।

उत्तरी गुवाहाटी में प्रस्तावित भूमि तक ब्रह्मपुत्र पर बने सरायघाट पुल के माध्यम से 30 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करके पहुंचा जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड