देश की खबरें | असम ‘‘उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्ध’’ है: शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने दिल्ली के अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल को ट्विटर पर निशाना बनाना जारी रखते हुए शुक्रवार को दावा किया कि उनका राज्य, दिल्ली की तुलना में कुछ पहलुओं में छोटा होने के बावजूद ‘‘उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्ध’’ है।

गुवाहाटी, दो सितंबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने दिल्ली के अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल को ट्विटर पर निशाना बनाना जारी रखते हुए शुक्रवार को दावा किया कि उनका राज्य, दिल्ली की तुलना में कुछ पहलुओं में छोटा होने के बावजूद ‘‘उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्ध’’ है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अस्पताल के बुनियादी ढांचे को विकसित करने में लगी हुई है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शर्मा ने केजरीवाल को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘उत्कृष्टता के लिए हमारी प्रतिबद्धता सर्वोच्च है। हम काम करके दिखाते हैं और डींग नहीं हांकते। दिल्ली की तुलना में कुछ पहलुओं में छोटा राज्य होने के बावजूद, असम में 21 अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज/अस्पतालों का निर्माण किया रहा है : छह का काम पूरा हो गया, तीन का काम इस वर्ष पूरा किया जाना है। जबकि शेष का काम पूरा होने के विभिन्न चरणों में है।’’

केजरीवाल और शर्मा के बीच पिछले कुछ दिन से ट्विटर पर जुबानी जंग जारी है।

यह विवाद तब शुरू हुआ था, जब केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि स्कूल बंद करना कोई समाधान नहीं है। उन्होंने खराब परिणामों के कारण असम में कुछ स्कूलों को बंद किए जाने का दावा करने संबंधी एक खबर भी साझा की थी।

शर्मा ने बाद में आम आदमी पार्टी के नेता पर छोटे राज्यों का ‘‘उपहास’’ उड़ाने का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि राष्ट्रीय राजधानी को लंदन और पेरिस जैसा बनाने के अपने वादे को निभाने में विफल रहने के बाद केजरीवाल दिल्ली की तुलना असम जैसे छोटे राज्य से कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू