देश की खबरें | असम में कोविड-19 के 1,184 नये मामले आये, 18 और मौतें हुईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य में मंगलवार को कोविड-19 के 1,184 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,88,902 हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, छह अक्टूबर असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य में मंगलवार को कोविड-19 के 1,184 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,88,902 हो गई।

उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 से 18 और मौतें हुईं, जिसके बाद राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 778 हो गयी।

यह भी पढ़े | MP Bye-Polls 2020: मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची.

दिन के दौरान मरने वालों में बारपेटा का 18 महीने का एक बच्चा भी था।

मंत्री ने कहा कि कामरूप महानगर में तीन मौतें हुईं और डिब्रूगढ़, चिरांग, गोलाघाट और शिवसागर में दो-दो मरीजों की मौत हुई।

यह भी पढ़े | COVID-19 Updates in Bihar: बिहार में कोरोना संक्रमित अब 1.90 लाख, अब तक 925 मौतें.

उन्होंने कहा कि नौगांव, जोरहाट, कछार, सोनितपुर, धुबरी और बोंगाईगांव जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

राज्य में दिन के दौरान कोविड-19 के लिए 31,780 नमूनों की जांच की गई।

राज्य में वर्तमान में 34,633 मरीजों का उपचार चल रहा है। अब तक कुल 1,53,488 मरीज ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट