देश की खबरें | असम सरकार वन संसाधनों के विवेकपूर्ण इस्तेमाल पर ध्यान केंद्रित करेगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम सरकार राजस्व में वृद्धि करने और राज्य के विकास को बढ़ावा देने के लिए वन संसाधनों के विवेकपूर्ण इस्तेमाल के उपाय तलाश रही है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।
गुवाहाटी, 29 जुलाई असम सरकार राजस्व में वृद्धि करने और राज्य के विकास को बढ़ावा देने के लिए वन संसाधनों के विवेकपूर्ण इस्तेमाल के उपाय तलाश रही है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।
विज्ञप्ति के मुताबिक, असम सरकार वन भूमि पर अतिक्रमण को रोकने के लिए ड्रोन सर्वेक्षण और उपग्रह चित्र सहित अन्य प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है।
विज्ञप्ति में बताया गया है कि इन उद्देश्यों के लिए अपनाए जाने वाले उपायों पर बृहस्पतिवार को गुवाहाटी में पर्यावरण और वन विभाग के संभागीय वन अधिकारियों (डीएफओ), कोषागार अधिकारियों और अतिरिक्त उपायुक्त (राजस्व) के साथ मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की बैठक में विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में सरमा ने वन संसाधनों के संरक्षण पर जोर देने के साथ ही राज्य के सतत विकास में मदद के लिए अधिकारियों को इनके विवेकपूर्ण इस्तेमाल को महत्व देने का निर्देश दिया।
इसमें बताया गया है कि वन भूमि के अतिक्रमण पर लगातार नजर रखने के लिए सरमा ने ड्रोन सर्वेक्षण और उपग्रह चित्र सहित अन्य प्रौद्योगिकी के व्यापक इस्तेमाल पर बल दिया।
विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने राज्यभर में जारी पौधारोपण अभियान की समीक्षा भी की।
इसमें बताया गया है कि सरमा ने पौधारोपण के बाद पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी डीएफओ को उनका विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
विज्ञप्ति के अनुसार, असम के पर्यावरण एवं वन मंत्री चंद्र मोहन पटोवरी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव समीर कुमार सिन्हा और राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)