देश की खबरें | असम बाढ़ : चार नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 75 हजार लोग प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बाढ़ की स्थिति रविवार को और बिगड़ गई और 75 हजार से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

गुवाहाटी, 13 अगस्त असम में बाढ़ की स्थिति रविवार को और बिगड़ गई और 75 हजार से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट में कहा गया है कि शिवसागर जिले में एक व्यक्ति की बाढ़ संबंधी घटना में मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि इसी के साथ राज्य में बाढ़ संबंधी घटनाओं में मारे गए लोगें की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य की कम से कम चार अहम नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। उन्होंने बताया कि ब्रह्मपुत्र नदी जहां धुबरी और नेमातीघाट में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, वहीं दिसांग नदी शिवसागर जिले के नांगलामुराघाट और दिखोउ में खतरे के निशान को पार कर गई है।

उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में आठ जिलों में बाढ़ की स्थिति है और 75,209 लोग प्रभावित हैं।

अधिकारियों ने बताया कि धेमाजी जिला में बाढ़ की सबसे खराब स्थिति है और इससे 46,754 लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर शिवसागर जिला है, जहां 22,650 लोग प्रभावित हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि 1,515 बाढ़ प्रभावित नौ राहत शिविरों में रह रहे हैं और 52 राहत वितरण केंद्र कार्यरत है। उन्होंने बताया कि शिवसागर जिले में चार स्थान पर तटबंध प्रभावित हुए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक कामरूप, कोकराझार और नलबाड़ी जिलों से कटाव की सूचना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rohit Sharma IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू